एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: रवि शास्त्री ने कहा- लीड्स की हार से सबक लें खिलाड़ी, सीरीज जीतने का है मौका

IND Vs ENG Oval Test: रवि शास्त्री का मानना है कि भारत के पास सीरीज में जीत दर्ज करने का मौका है. हालांकि इसके लिए खिलाड़ियों को जोरदार वापसी करनी होगी.

IND Vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच दो सितंबर से चौथे टेस्ट मैच का आगाज होने जा रहा है. टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने खिलाड़ियों को लीड्स की हार से सबक लेने के लिए कहा है. शास्त्री का मानना है कि दोनों ही देशों के पास सीरीज जीतने का बराबर मौका है. 

शास्त्री ने स्वीकार किया कि तीसरे टेस्ट के पहले ही दिन 78 रन पर आउट होना निर्णायक साबित हुआ. टीम इंडिया के कोच ने कहा, ''यह बहुत आसान है. आप बस लॉर्ड्स के बारे में सोचो. पिछला मैच भूल जाओ. मुझे पता है कि यह कहना आसान है लेकिन हमें अच्छे पल भी याद रखने चाहिए. खेल में यह सब होता रहता है.''

कोच रवि शास्त्री ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की तारीफ की है. उन्होंने कहा, ''लॉर्ड्स में इंग्लैंड का पलड़ा भारी था लेकिन हमने जीत दर्ज की. पिछले मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और पहले ही दिन हम पर दबाव बना दिया. हम पहले दिन ही बैकफुट पर थे.''

कोई भी टीम मार सकती है बाजी

शास्त्री हालांकि दूसरी पारी में टीम इंडिया की बल्लेबाजी से बेहद खुश हैं. शास्त्री ने कहा, ''हमने दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी की. हम 278 रन बनाने में कामयाब रहे. सीरीज पूरी तरह से ओपन है और कोई भी टीम बाजी मार सकती है.''

शास्त्री ने कहा कि विराट कोहली और उनकी टीम को हलके में लेने की गलती किसी को नहीं करनी चाहिए. शास्त्री ने कहा, ''अभी 1-1 से बराबर है और हम विदेश में खेल रहे हैं. दबाव इंग्लैंड पर है. उन्हें अपने देश में जीतना होगा. जब वो भारत में खेल रहे थे तो हमने वही किया जो हमें करना था. गेंद अब उनके पाले में है लेकिन हमें अच्छा प्रदर्शन करना होगा इसमें कोई शक नहीं है.''

IND Vs ENG: रोहित शर्मा इतिहास रचने से 22 रन दूर, ओवल में हासिल कर सकते हैं बेहद ही खास मुकाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: पहले सेशन में भारत ने बनाए 101, जायसवाल के रूप में गंवाया 1 विकेट
LIVE: पहले सेशन में भारत ने बनाए 101, जायसवाल के रूप में गंवाया 1 विकेट
सचिन-हरभजन से लेकर श्रेयस अय्यर तक, स्वतंत्रता दिवस पर क्या बोले भारतीय क्रिकेटर
सचिन-हरभजन से लेकर श्रेयस अय्यर तक, स्वतंत्रता दिवस पर क्या बोले भारतीय क्रिकेटर
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget