एक्सप्लोरर

IND vs ENG: बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत और इंग्लैंड का मुकाबला, टॉस के बाद नहीं शुरू हो सका मैच

IND vs ENG Warm-up Match Live: भारत और इंग्लैंड के बीच गुवाहाटी में विश्व कप 2023 से पहले वॉर्म-अप मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले से जुड़े लाइव अपडेट्स यहां पढ़िए.

Key Events
India vs England Live Updates Score 4th Warm-up Match IND vs ENG Commentary World Cup 2023 IND vs ENG: बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत और इंग्लैंड का मुकाबला, टॉस के बाद नहीं शुरू हो सका मैच
भारत बनाम इंग्लैंड लाइव मैच अपडेट्स

Background

IND vs ENG Warm-up Match Live: विश्व कप 2023 का आगाज होने में कुछ ही वक्त बचा है. इससे पहले वॉर्म-अप मैचों का आयोजन हो रहा है. भारत का पहला वॉर्म-अप मैच इंग्लैंड के खिलाफ है. यह मुकाबला गुवाहाटी में आयोजित होगा. टीम इंडिया इस मुकाबले में लगभग सभी खिलाड़ियों को मौका देना चाहेगी. उसका ध्यान बैटिंग के साथ-साथ अच्छी बॉलिंग और फील्डिंग पर भी होगा. इंग्लैंड और भारत के बीच लंबे वक्त के बाद मैच खेला जाएगा.

भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी वनडे मैच जुलाई 2022 में खेला गया था. टीम इंडिया ने इसे जीत लिया था. भारत ने मेनचेस्ट में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया था. भारत का इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में आंकड़ों के लिहाज से पलड़ा भारी रहा है. लेकिन ये दोनों ही टीमें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती नजर आई हैं.

विश्व कप 2023 का पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में आयोजित होगा. वहीं टीम इंडिया का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से है. यह मैच चेन्नई में 8 अक्टूबर को खेला जाएगा. भारत और इंग्लैंड के बीच 29 अक्टूबर को मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला लखनऊ में आयोजित होगा.

भारत बनाम इंग्लैंड के वॉर्म-अप मैच के लिए टीमें -

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर , जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी

इंग्लैंड : डेविड मालन, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, बेन स्टोक्स, मोइन अली, क्रिस वोक्स, सैम कुरेन, डेविड विली, आदिल राशिद, एटकिंसन, रीस टॉपले, मार्क वुड

17:51 PM (IST)  •  30 Sep 2023

IND vs ENG Live Updates: बिना कोई गेंद के रद्द हुआ भारत-इंग्लैंड मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच गुवाहाटी में खेला जाने वाले वॉर्मअप मैच बिना कोई गेंद फेंक ही रद्द हो गया. दरअसल, लगातार बारिश की वजह से मैच शुरू नहीं हो सका. हालांकि, मुकाबले का टॉस समय पर हुआ था, लेकिन मैच शुरू होने से ठीक पहले अचानक तेज बारिश आ गई और फिर बारिश आती जाती रही और मैच शुरू नहीं हो सका. तीन घंटे इंतेजार के बाद भारत-इंग्लैंड मुकाबला रद्द करार दे दिया गया है. 

16:01 PM (IST)  •  30 Sep 2023

IND vs ENG Live Updates: वॉर्मअप मैचों पर बारिश का साया

शुक्रवार 29 सितंबर से 2023 वनडे वर्ल्ड कप के वॉर्मअप मैच शुरू हुए. पहले ही दिन से इन मुकाबलों पर बारिश का साया आ गया. बीते दिन दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. आज इंग्लैंड और भारत का मैच भी बारिश में धुल गया. ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के बीच खेला जाने वाला मुकाबला भी बारिश की वजह से समय पर शुरू नहीं हो सका है. 

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget