एक्सप्लोरर

India Vs England: मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दो दिन का खेल स्थगित, रविवार को शुरू हो सकता है मैच

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाना है. मैच के पहले दो दिन का खेल स्थगित कर दिया गया है.

IND Vs ENG 5th Test Match: भारत और इंग्लैंड के क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले जाने वाले सीरीज के पांचवें टेस्ट मैच के पहले दो दिन का खेल स्थगित कर दिया गया है. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने मैच को दो दिन आगे बढ़ाने की जानकारी दी है. ईसीबी ने साफ किया है कि अगर रविवार को मैच शुरू नहीं होता है तो इसे रद्द माना जाएगा. 

ईसीबी ने बयान जारी कर कहा, ''मौजूदा स्थिति को देखते हुए मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दो दिन का खेल स्थगित किया जाता है. अब मैच की शुरुआत रविवार को होगी. पूरे मामले पर दोनों देशों के बोर्ड ने नज़र बना रखी है. अगर रविवार को मैच शुरू नहीं हो पाता है तो इसे रद्द माना जाएगा.''

इससे पहले भारतीय क्रिकेटर और इस सीरीज के दौरान कमेंटेटर की भूमिका में नज़र आने वाले दिनेश कार्तिक ने मैच के पहले दिन का खेल स्थगित होने की जानकारी दी थी.  दिनेश कार्तिक ने ट्वीट कर कहा, ''ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर पहले दिन का खेल होने की कोई संभावना नज़र नहीं आ रही है.''

बीसीसीआई भी जारी कर सकता है बयान

दरअसल, गुरुवार को टीम इंडिया के सहायक फिजियो की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इसके बाद सभी खिलाड़ियों की ट्रेनिंग को रद्द कर दिया गया था और खिलाड़ियों से अपने होटल के कमरों में ही ठहरने के लिए कहा गया था. गुरुवार देर रात ही हालांकि टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों की कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट सामने आ गई थी. 

चूंकि किसी भी खिलाड़ी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं पाई गई थी इसलिए मैच होने की संभावना काफी बढ़ गई थी. अब ईसीबी के बयान से मैनचेस्टर टेस्ट पर गहरा रहा संकट और ज्यादा बढ़ गया है. बीसीसीआई की ओर से कोई बयान सामने आने के बाद मैच को लेकर स्थिति साफ हो सकती है.

Ravindra Jadeja मैनचेस्टर टेस्ट से बाहर हुए, Ashwin को मिलेगी Playing 11 में जगह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget