एक्सप्लोरर

INDvsENG: दूसरे दिन भोजनकाल तक इंग्लैंड ने बनाए 7 विकेट पर 352 रन

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को भोजनकाल तक अपनी पहली पारी में सात विकेट खोकर 352 रन बना लिए हैं.

 


 


 


INDvsENG: दूसरे दिन भोजनकाल तक इंग्लैंड ने बनाए 7 विकेट पर 352 रन

चेन्नई: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को भोजनकाल तक अपनी पहली पारी में सात विकेट खोकर 352 रन बना लिए हैं.


 


दिन के पहले सत्र का खेल खत्म होने तक अपना पदार्पण मैच खेल रहे लियाम डॉसन (नाबाद 27) और आदिल राशिद (नाबाद 8) विकेट पर जमे हुए हैं.


 


राशिद और डॉसन के बीच आठवें विकेट के लिए 31 रनों की साझेदारी हो चुकी है. इंग्लैंड ने दूसरे दिन के पहले सत्र में तीन विकेट गंवाते हुए 68 रन अपने खाते में जोड़े.


 


पहले दिन शुक्रवार के अपने स्कोर 284 रनों पर चार विकेट से आगे शनिवार को खेलने उतरी इंग्लैंड ने दिन के पहले ही ओवर में बेन स्टोक्स (6) का अहम विकेट गंवा दिया. इंग्लैंड के खाते में तीन रन ही जुड़े थे कि रविचन्द्रन अश्विन ने उन्हें विकेट के पीछे पार्थिव पटेल के हाथों कैच करा पवेलियन की राह दिखाई.


 


जोस बटलर (5) भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और 300 के कुल योग पर ईशांत शर्मा की गेंद पर पगबाधा करार दे दिए गए.


 


शतक लगाने वाले मोइन अली (146) दूसरे छोर से रन बना रहे थे और टीम का स्कोरबोर्ड उन्हीं के भरोसे आगे बढ़ रहा था. लेकिन उमेश यादव की गेंद को सीमा पार भेजने के चक्कर में वह सीमारेखा पर रवींद्र जडेजा के हाथों लपके गए. अली जब आउट हुए तब टीम का स्कोर 321 था.


 


अली ने अपनी पारी में 262 गेंदें खेलते हुए 13 चौके एवं एक छक्का लगाया. इंग्लैंड को इस स्कोर तक पहुंचाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई.


 


मैच के पहले दिन इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था, लेकिन केटान जेनिंग्स (1) और कप्तान एलिस्टर कुक (10) के विकेट जल्दी गिर जाने के बाद टीम संकट में थी.


 


अली ने यहां से जोए रूट (88) के साथ तीसरे विकेट के लिए 186 और फिर जॉनी बेयर्सटो (49) के साथ चौथे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी कर टीम को शुरुआती झटकों से उबारते हुए मजबूती प्रदान की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
INDW vs ENGW: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget