एक्सप्लोरर

INDvsENG: डेब्यू टेस्ट में जेनिंग्स के शतक की मदद से इंग्लैंड मजबूत

पदार्पण मैच में शतकीय पारी खेल कर केटान जेनिंग्स (नाबाद 103) ने इंग्लैंड को वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ जारी चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है.

 


 


 


INDvsENG: डेब्यू टेस्ट में जेनिंग्स के शतक की मदद से इंग्लैंड मजबूत

मुंबई: पदार्पण मैच में शतकीय पारी खेल कर केटान जेनिंग्स (नाबाद 103) ने इंग्लैंड को वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ जारी चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है. मेहमानों ने चायकाल तक 62 ओवरों में दो विकेट खोकर 196 रन बना लिए हैं. जेनिंग्स के साथ मोइन अली 25 रन बनाकर खेल रहे हैं.


 


पहले सत्र में कप्तान एलिस्टर कुक (46) का विकेट गांवाने वाली इंग्लैंड ने दूसरे सत्र में भी सिर्फ एक विकेट गंवाया. दूसरे सत्र में जोए रूट (21) के रूप में मेजबानों को इकलौती सफलता मिली. उन्हें रविचन्द्रन अश्विन ने 136 के स्कोर पर कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच कराया.


 


अली ने इसके बाद युवा जेनिंग्स के साथ पारी को आगे बढ़ाया. दोनों के बीच अभी तक तीसरे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी हो चुकी है.


 


जेनिंग्स ने अपनी बेहतरीन पारी में अभी तक 196 गेंदों का समाना किया है और 12 चौके लगाए हैं. इस दौरान मैदानी अंपायर पॉल रफेल को चोट लग गई और उन्हें मैदान के बाहर जाना पड़ा. अश्विन की गेंद पर जेनिंग्स ने स्कावयर लेग पर शॉट खेला और भुवनेश्वर कुमार ने गेंद को थ्रो किया जो रफेल के सिर में जा लगी.


 


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे मेहमानों ने दिन के पहले सत्र में कप्तान के रूप में अपना इकलौता विकेट गंवाया. अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे कुक रवींद्र जडेजा की गेंद पर चकमा खा गए और पार्थिव पटेल ने उन्हें स्टम्प किया. उनका विकेट 25.3 ओवर में 99 के कुल स्कोर पर गिरा.


 


60 गेंदों में पांच चौके लगाने वाले कुक इस मैच में भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में 2000 से ज्यादा रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं.


 


जडेजा के विकेट लेने से पहले भारतीय कप्तान ने विकेट लेने के लिए अपने चार गेंदबाजों का इस्तेमाल किया लेकिन कोई भी उन्हें सफलता नहीं दिला पाया. कप्तान ने इसके बाद जडेजा को गेंद थमाई और उन्होंने कप्तान को निराश नहीं किया और अपने पहले ही ओवर में कुक का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया.




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL Auction 2027 Highlights: ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
WPL 2027 ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget