एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: एंडरसन ने एनर्जी बचाने के लिए अपनाया यह तरीका, इंग्लैंड की जोरदार वापसी का राज भी खोला

India Vs England: जेम्स एंडरसन 39 साल की उम्र में भी लंबे स्पैल डालने की क्षमता रखते हैं. एंडरसन ने बताया है कि वह ऐसा करने में कैसे कामयाब हो रहे हैं.

India Vs England 3rd Test: लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन जेम्स एंडरसन ने शानदार गेंदबाजी की. 39 साल का होने के बावजूद एंडरसन ने लगातार 8 ओवर फेंकते हुए 6 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. एंडरसन ने अपनी कामयाबी का राज खोलते हुए बताया है कि वह इन दिनों नेट्स पर बेहद कम गेंदबाजी करते हैं. 

एंडरसन ने मैच के लिए एनर्जी बचाने का तरीका खोज लिया है. एंडरसन की गेंदबाजी की बदौलत ही इंग्लैंड ने पहले दिन विराट कोहली की टीम इंडिया को महज 78 रन पर ऑलआउट कर दिया. एंडरसन ने कहा, ''उम्र बढ़ने के साथ मुझे लगता है कि मुझे जिम में अधिक कड़ी मेहनत करनी चाहिए. मैं नेट्स पर कम गेंदबाजी करता हूं और इसे मैच के लिये बचाये रखने की कोशिश करता हूं जबकि यह अधिक मायने रखती है.''

एंडरसन ने आगे कहा, ''टेस्ट क्रिकेट का सबसे कड़ा एग्जाम खुद को बड़े स्पैल करने और बड़े मैचों में खेलने के लिए मानसिक रूप से तैयार करना है. ऐसे मैचों के लिए आपको एनर्जी चाहिए होती है और जब आप मैच में नहीं हैं तो आपको इसे बचाने का तरीका तलाशना पड़ता है.''

इंग्लैंड ने की शानदार वापसी 

लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान भी जेम्स एंडरसन शानदार फॉर्म में नज़र आ रहे थे. जेम्स एंडरसन ने लॉर्ड्स टेस्ट में पांच विकेट हासिल किए. हालांकि लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में एंडरसन थकान में दिखाई दिए. उन्होंने कहा, ''लार्ड्स में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान मैदान से वापस लौटते समय थोड़ा परेशानी हो रही थी लेकिन मैं संतुष्ट था कि मैंने टीम की जरूरत के हिसाब से यह बदलाव किया.''

भारत के खिलाफ लॉर्ड्स की हार से वापसी करने के लिए इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने खुद पर काम किया है. स्टार तेज गेंदबाज ने कहा, ''हमने केवल अपने काम पर ध्यान दिया. हमने बाहर जो कुछ भी हो रहा है उसे नजरअंदाज करने की कोशिश की और सुनिश्चित किया कि हमारा ध्यान केवल अच्छा प्रदर्शन करने पर ही रहे.''

Vinesh Phogat को भारतीय कुश्ती महासंघ ने किया माफ, लेकिन आजीवन बैन की चेतावनी भी दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget