एक्सप्लोरर

कोहली और पुजारा के शतक से भारत का मजबूत स्कोर

कोहली और पुजारा के शतक से भारत का मजबूत स्कोर

 


कोहली और पुजारा के शतक से भारत का मजबूत स्कोर

विशाखापत्तनम: कप्तान विराट कोहली के नाबाद 151 रन और चेतेश्वर पुजारा के शतकीय प्रहार की मदद से भारत ने शुरूआती झटकों से उबरते हुए इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन चार विकेट पर 317 रन बना लिए.


 


अपना 50वां टेस्ट खेल रहे कोहली ने मोर्चे से अगुवाई करते हुए 14वां टेस्ट शतक पूरा किया. उन्होंने पुजारा (119) के साथ तीसरे विकेट के लिये 226 रन जोड़े. पुजारा ने पिछले तीनों मैच में शतक जमाया है.


 


अपने कैरियर का 10वां टेस्ट खेल रहे पुजारा ने कोहली के साथ मिलकर इंग्लैंड के गेंदबाजों को खासा परेशान किया. पहले सेशन में भारत ने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट 22 रन पर गंवा दिए. इसके बाद कोहली और पुजारा ने संभलकर खेला. कोहली ने अपनी छह घंटे की पारी में 15 चौके और दो छक्के लगाये.


 


कोहली ने चिर प्रतिद्वंद्वी जेम्स एंडरसन को भी दबाव में ला दिया. एंडरसन ने हालांकि 44 रन देकर तीन विकेट लिये लेकिन कोहली को आउट नहीं कर सके. कोहली को 56 के स्कोर पर जीवनदान मिला जब बेन स्टोक्स की गेंद पर डीप फाइन लेग बाउंड्री पर आदिल रशीद ने उनका कैच छोड़ा.


 


पुजारा ने 204 गेंद में 119 रन बनाये जिसमें 12 चौके और दो छक्के लगाये. कोहली ने कवर ड्राइव के साथ अपना शतक पूरा किया जबकि पुजारा ने छक्का लगाकर शतक पूरा किया.


 


पहले दिन का खेल समाप्त होने पर आर अश्विन और कोहली क्रीज पर थे. कोहली का इस मैदान से मधुर नाता बरकरार रहा जो यहां पिछली वनडे पारियों में 118, 117, 99 और 65 रन बना चुके हैं. वह 50वें टेस्ट में शतक जड़ने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज भी बन गए. 


 


इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए भारत ने केएल राहुल और मुरली विजय के विकेट पांच ओवर के भीतर ही गंवा दिये. रणजी मैचों में अच्छे प्रदर्शन के बूते टीम में लौटे केएल राहुल खाता भी नहीं खोल सके. उन्हें बेन स्टोक्स ने तीसरी स्लिप में स्टुअर्ट ब्रॉड के हाथों लपकवाया.


 


मुरली विजय (20) ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 3000 रन पूरे किये लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके.


 


जेम्स एंडरसन की उछाल लेती गेंद पर वह चूके और गली में बेन स्टोक्स को कैच दे बैठे. ब्रॉड को कलाई की चोट उभरने के कारण मैदान छोड़ना पड़ा और आठवें ओवर में उनकी जगह स्टोक्स को उतारा गया.


 


इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भारतीयों को उछाल लेती शॉर्ट गेंदें फेंकी लेकिन पुजारा और कोहली चुनौती के लिये तैयार थे. एंडरसन और कोहली की टक्कर देखने लायक थी जिसमें भारतीय कप्तान का पलड़ा भारी रहा.


 


कोहली खुशकिस्मत भी रहे जब एंडरसन की गेंद पर उन्होंने उंचा शॉट खेला लेकिन कैच लपकने के लिये कोई फील्डर नहीं था. पुजारा भी एक बार कोहली के साथ गलतफहमी के कारण रन आउट होने से बाल बाल बचे.


 


एलेस्टेयर कुक ने 10वें ओवर में स्पिनर को गेंद सौंपी लेकिन बायें हाथ के स्पिनर जफर अंसारी को सफलता नहीं मिली. ब्राड उपचार के बाद मैदान पर लौटे लेकिन प्रभावित नहीं कर सके. कोहली और पुजारा एक साथ नब्बे के स्कोर तक पहुंचे. वेस्टइंडीज दौरे पर धीमी बल्लेबाजी के लिये आलोचना झेलने वाले पुजारा ने रशीद को डीप मिडविकेट पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया. कोहली को 56 के स्कोर पर जीवनदान मिला जब लांग लेग पर रशीद ने उनका कैच लपका जबकि पुजारा भी रिव्यू में पगबाधा की अपील पर नाट आउट करार दिये गए.


 


इससे पहले कोहली ने 26 बरस के ऑफ स्पिनर जयंत यादव को प्लेइंग इलेवन में अमित मिश्रा की जगह उतारकर सभी को चौका दिया. मिश्रा ने तीन सप्ताह पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 रन देकर पांच विकेट लिये थे. जयंत भारत के 286वें टेस्ट खिलाड़ी बने जिन्हें पूर्व कप्तान रवि शास्त्री ने कैप दी. गौतम गंभीर की जगह केएल राहुल को उतारा गया. वहीं इंग्लैंड टीम में क्रिस वोक्स की जगह जेम्स एंडरसन उतरे.


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन 5 खिलाड़ियों का टूटा दिल! आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
इन 5 खिलाड़ियों का टूटा दिल! आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
कब और कहां खेले जाएंगे भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20? BCCI ने कर दिया है टीम इंडिया का एलान
कब और कहां खेले जाएंगे भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20? BCCI ने कर दिया है टीम इंडिया का एलान
BCCI ने इंग्लैंड से टी20 सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव शामिल
BCCI ने इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव शामिल

वीडियोज

YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
ना फिल्मों से नाता, लाइमलाइट से हैं दूर, फिर भी कैसे 77000 करोड़ की मालकिन हैं राम चरण की वाइफ?
ना फिल्मों से नाता, लाइमलाइट से हैं दूर, फिर भी कैसे 77000 करोड़ की मालकिन हैं राम चरण की वाइफ?
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
Video: कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
Embed widget