एक्सप्लोरर

India vs Canada: बारिश में धुल सकता है आज का मैच, जानें रद्द हुआ भारत और कनाडा का मुकाबला तो क्या होगा?

India vs Canada: आज 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भारत और कनाडा के बीच मैच होना है. यह मुकाबला फ्लोरिडा में खेला जाना है. यहां पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है.

If India vs Canada Match Washed Out: 2024 टी20 वर्ल्ड कप में आज टीम इंडिया अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी. भारत का मुकाबला आज फ्लोरिडा में कनाडा से होगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच लॉडरहिल के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड पर खेला जाएगा. यहां जानें अगर यह मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया तो क्या होगा. 

अगर बारिश की वजह से रद्द हो गया भारत और कनाडा का मुकाबला तो...

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसी मैदान पर श्रीलंका और नेपाल का मैच खेला जाना था, वहीं बीते दिन शुक्रवार को यहीं यूएसए और आयरलैंड का मैच भी होना था. ये दोनों ही मैच खराब आउटफील्ड और बारिश की वजह से बिना टॉस के रद्द हुए. ऐसे में आज का मुकाबला भी बारिश की वजह से रद्द हो सकता है. हालांकि, अच्छी बात यह है कि अगर भारत और कनाडा का मैच बारिश की भेंट चढ़ता है तो फिर भी इसका सुपर-8 के सिनारियो पर कोई असर नहीं पड़ेगा. दरअसल, टीम इंडिया पहले ही सुपर-8 में प्रवेश कर चुकी है. वहीं कनाडा की टीम सुपर-8 की रेस से हार हो चुकी है. 

पिछले कई दिनों से फ्लोरिडा में लगातार हो रही है बारिश 

बता दें कि फ्लोरिडा में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है. यहां सड़कों पर पानी भरा हुआ है. बारिश की वजह से ही टीम इंडिया अपना अभ्यास नहीं कर सकी. एक दिन पहले ही यहां यूएसए और आयरलैंड का मैच बारिश में धुला है. इस मैच के भी रद्द होने के आसार हैं. इस राज्य के अलग-अलग हिस्सों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है. 

सुपर-8 में तीन मैच खेलेगी टीम इंडिया

2024 टी20 वर्ल्ड कप के लीग स्टेज में भारतीय टीम का यह आखिरी मैच है. इसके बाद टीम इंडिया सुपर-8 राउंड में तीन मैच खेलेगी. भारतीय टीम 20 जून को अफगानिस्तान से भिड़ेगी. इसके बाद 22 जून को भारत का मैच बांग्लादेश से हो सकता है. वहीं 24 जून को सुपर-8 के अपने आखिरी मैच में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget