एक्सप्लोरर

Emerging Asia Cup 2023: बांग्लादेश ने दी पाकिस्तान को 6 रनों से मात, फाइनल में होगी अब भारत से भिड़ंत

Asia Cup 2023: इमर्जिंग विमेंस एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश ए महिला टीम ने पाकिस्तान को 6 रनों से मात देते हुए फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है.

ACC Womens Emerging Teams Asia Cup 2023: हॉन्ग कॉन्ग में खेले जा रहे इमर्जिंग विमेंस एशिया कप के फाइनल मुकाबले में अब भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच में 21 जून को भिड़ंत देखने को मिलेगी. भारत ने जहां फाइनल मुकाबले में पहले ही प्रवेश कर लिया था. वहीं बांग्लादेश विमेंस टीम ने पाकिस्तान ए महिला टीम को सेमीफाइनल में 6 रनों से मात देते हुए फाइनल में अपनी जगह को पक्का किया.

बारिश के चलते दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला सिर्फ 9-9 के ओवर का खेला गया. बांग्लादेश महिला ए टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 59 रन बनाए थे. बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा 21 रनों की पारी नाहिदा अख्तेर के बल्ले से देखने को मिली. पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में फातिमा सना ने 3 जबकि अनूशा नसीर ने 2 विकेट हासिल किए.

पाकिस्तान ए टीम जब 60 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो पहले विकेट के लिए 26 रनों की साझेदारी देखने को मिली. लेकिन इसके बाद बांग्लादेश महिला टीम के गेंदबाजों ने दबाव बनाते हुए वापसी की. पाकिस्तानी महिला टीम 9 ओवरों में 53 रनों के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी. बांग्लादेश के लिए गेंदबाजी में राबेया खान ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए.

भारत को मिला ग्रुप में टॉप पर रहने का लाभ

इस टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ए और श्रीलंका ए टीम की भिड़ंत होनी थी. लेकिन बारिश की वजह से मैच में एक भी गेंद रिजर्व डे में भी नहीं फेंकी जा सकी. भारतीय टीम को इसके बाद अपने ग्रुप में टॉस पर रहने का लाभ मिला और वह सीधे फाइनल मुकाबले में प्रवेश कर गई. अभी तक इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने सिर्फ 1 ही मुकाबला मैदान पर खेला है. बाकी के सभी बारिश की वजह से रद्द हो गए.

 

यह भी पढ़ें...

Indian Captain: कप्तानी की बहस के बीच पूर्व सिलेक्टर का बड़ा खुलासा, बताया क्यों BCCI ने धोनी को बनाया था कप्तान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
IND vs SL 1st Test: 90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget