एक्सप्लोरर

IND Vs BAN प्रीव्यू: बांग्लादेश को इतिहास रचने से रोकना चाहेगी टीम इंडिया

IND Vs BAN: बांग्लादेश ने पहला मैच जीतकर भारत को बड़ा झटका दिया था. लेकिन टीम इंडिया दूसरे मैच में वापसी करने में कामयाब रही.

IND Vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच ट्वेंटी-ट्वेंटी में करारी हार झेलने के बाद टीम इंडिया ने दूसरे मुकाबले में एकतरफा जीत हासिल करके सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है. तीन मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक ट्वेंटी-ट्वेंटी 10 नवंबर को विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है. टीम इंडिया के लिए सीरीज जीतना जहां साफ का सवाल है, वहीं बांग्लादेश आखिरी ट्वेंटी-ट्वेंटी मुकाबला जीतकर इतिहास रचने की कोशिश करेगा.

भारत ने दूसरे मैच में शानदार पलटवार करते हुए राजकोट में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली. इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 153 रन का स्कोर बनाया, जिसे भारत ने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया. कप्तान रोहित शर्मा का फॉर्म में लौटना भारत के लिए अच्छी बात है. उन्होंने अपने करियर के 100वें और सीरीज के दूसरे मैच में 43 गेंदों पर 85 रनों की पारी खेलकर भारत को एकतरफा जीत दिलाई.

टॉस हो सकता है अहम

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले में गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेंगी. सीरीज के आखिरी मैच में तेज गेंदबाज खलील अहमद की जगह शार्दूल ठाकुर को टीम में चुना जा सकता है. खलील अहमद पहले दोनों मैच में बेहद खर्चीले साबित हुए हैं. इसके अलावा मेजबान टीम इस मैच में अपनी फील्डिंग में भी सुधार करना चाहेगी.

Ind Vs Ban: रोहित शर्मा लगाना चाहते थे 6 छक्के, जानिए फिर कैसे बदल दिया अपना इरादा

दूसरी तरफ, महमुदुल्लाह की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करने वाली बांग्लादेश की टीम इस मैच को जीतकर पहली बार भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतना चाहेगी. कप्तान महमुदुल्लाह चाहेंगे कि उसके बल्लेबाज इस मैच में रन बनाएं, ताकि गेंदबाज, खासकर स्पिन गेंदबाज वीसीए स्टेडियम की पिच का फायदा उठा सके. स्टेडियम की पिच स्पिनरों के अनुकूल होने वाली है.

Ind Vs Ban: ऋषभ पंत ने मैच में की एक और गलती, फैन्स हुए नाराज, देखें वीडियो

वीसीए स्टेडियम में अब तक 11 टी-20 मैच खेले गए हैं और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने आठ बार इसमें जीत हासिल की है. ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि टॉस जीतने के बाद भारत क्या करता है.

टीमें :

टीमें (संभावित) :

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, क्रूणाल पांड्या, युजवेंद्र चहल, राहुल चहर, दीपक चहर, खलील अहमद, शिवम दुबे, शार्दूल ठाकुर.

बांग्लादेश : महमुदुल्लाह (कप्तान), मोहम्मद नईम, अफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, अनिमुल इस्लाम, लिटन दास, मुश्फीकुर रहीम, अराफत सनी, अल अमिन हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, शैफुल इस्लाम, अबु हैदर रोनी, मोहम्मद मिथुन, तइजुल इस्लाम.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget