एक्सप्लोरर

IND vs BAN: रोहित की वापसी के बाद भारत शुभमन-राहुल में से किसे करेगा बाहर? जानें संजय मांजरेकर का जवाब

India vs Bangladesh: रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से वापसी कर सकते हैं. रोहित की वापसी के साथ ही प्लेइंग इलेवन से एक खिलाड़ी को बाहर होना पड़ेगा.

India vs Bangladesh 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 22 दिसंबर से ढाका में खेला जाएगा. रोहित शर्मा इस मुकाबले से मैदान पर वापसी कर सकते हैं. रोहित चोट की वजह से बाहर चल रहे हैं. लेकिन अब वे ठीक हो गए हैं और दूसरे टेस्ट में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं. रोहित टीम इंडिया के नियमित कप्तान हैं. उनकी वापसी के साथ ही प्लेइंग इलेवन से एक खिलाड़ी को बाहर होना पड़ेगा. ऐसी स्थिति में शुभमन गिल या केएल राहुल में से किसी एक को बाहर होना पड़ सकता है. 

भारत ने चटगांव टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में 404 रन बनाए. इस दौरान शुभमन गिल 20 रन और केएल राहुल 22 रन बनाकर आउट हुए. वहीं दूसरी पारी में राहुल सिर्फ 23 रन बनाकर चलते बने. वहीं शुभमन ने करियर का पहला टेस्ट शतक जड़ा. उन्होंने 110 रन बनाए. हालांकि इसके बावजूद रोहित की वापसी पर शुभमन को बाहर बैठना पड़ सकता है. इस पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने प्रतिक्रिया जाहिर की है. 

मांजरेकर का मानना है कि शतक लगाने के बाद भी शुभमन को बाहर किया जा सकता है. 'लाइव हिन्दुस्तान' पर छपी एक खबर के मुताबिक मांजरेकर ने कहा, ''शुभमन गिल ने शतक लगाया है, वह अच्छा परफॉर्म कर रहा है. लेकिन टीम मैनेजमेंट रोहित की वापसी पर राहुल को बाहर नहीं करना चाहेगी. केएल को जितने रन बनाने चाहिए थे, वे उतना नहीं बना पाए. लेकिन उन्हें बाहर नहीं छोड़ेंगे. शुभमन गिल को बाहर बैठना पड़ सकता है.'' 

गौरतलब है कि केएल राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में खेले गए पहले वनडे मैच में 73 रनों की पारी खेली. इसके बाद वे दूसरे मैच में 14 रन और तीसरे मैच में 8 रन बनाकर आउट हो गए. राहुल पहले टेस्ट में भी कुछ खास नहीं कर पाए. वे अपने खराब प्रदर्शन की वजह से कई बार आलोचना का शिकार हुए हैं. 

यह भी पढ़ें : IND vs BAN: केएल राहुल की राह का रोड़ा बन सकते हैं शुभमन गिल, पूर्व क्रिकेटर ने बताया कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget