एक्सप्लोरर

IND Vs BAN 2nd Test Preview: ऐतिहासिक टेस्ट जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया

IND Vs BAN: बांग्लादेश की टीम भारत के खिलाफ अब तक एक भी टेस्ट नहीं जीत पाई है. वहीं भारतीय टीम टेस्ट चैंपियनशिप में और मजबूत होने की कोशिश करेगी.

IND Vs BAN: ईडन गार्डन्स स्टेडियम पर भारत और बांग्लादेश के बीच ऐतिहासिक डे नाइट टेस्ट खेला जाने वाला है. भारत की नज़र ना सिर्फ अपना पहला डे नाइट टेस्ट जीतने की होगी, बल्कि वह सीरीज क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं बांग्लादेश सीरीज बराबरी करने और टेस्ट चैंपियनशिप में अपना खाता खोलने की इच्छा के साथ दूसरा टेस्ट खेलेगी. भारत ने इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को पारी और 130 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है. साथ ही उसने आईसीसी विश्च चैंपियनशिप की अंकतालिका में अपनी बढ़त को भी मजबूत कर लिया है. पहला टेस्ट मैच मात्र तीन दिन में ही समाप्त हो गया था. उस मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने 243 रनों की शानदार पारी खेली थी, जबकि बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 150 और दूसरी पारी में 213 रन पर ऑल आउट हो गई थी. मजबूत है भारतीय टीम दुनिया की नंबर वन टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली की टीम टेस्ट चैंपियनशिप के शुरू होने के बाद से अब तक सभी छह मैच जीत चुकी है. इसमें से वह वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ के खिलाफ हुई सीरीज में क्लीन स्वीप का चुकी है. भारतीय टीम की नजरें अब इस सीरीज में भी क्लीन स्वीप करने पर लगी हुई है और वह उस टीम के खिलाफ जो अफगानिस्तान से अपना पिछला सीरीज हार चुकी है. भारतीय टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज शानदार फॉर्म में है. रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल पिछले पांच टेस्ट में तीन-तीन शतक जड़ चुके हैं. वहीं रहाणे भी रन बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे है. गेंदबाजी में बुमराह की अनुपस्थिति के बावजूद शमी-ईशांत-उमेश ने विरोधी टीम के बल्लेबाजों को हावी होने का कोई मौका नहीं दिया है. अश्विन-जडेजा की जोड़ी भी अहम मौकों पर टीम इंडिया को विकेट निकालकर दे रही है. बांग्लादेश के लिए दोहरी मुश्किलें वहीं बांग्लादेश के लिए गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही चिंता का विषय बनी हुई है. पहले टेस्ट में बांग्लादेश के ओपनर दोनों पारियों में कुल 24 रन ही बना पाए. इसके अलावा रिजर्व ओपनर हसन के चोटिल होने की वजह से बांग्लादेश के सामने ऊपरी क्रम में बदलाव करने का विकल्प भी खत्म हो गया है. शाकिब के नहीं होने की वजह से बांग्लादेश की टीम का पूरा बैलेंस गड़बड़ा गया है. बांग्लादेश के मध्यक्रम का सारा जिम्मा रहीम के कंधों पर आ गया है. गेंदबाजी में भी अनुभव की कमी साफ देखने को मिल रही है. बांग्लादेश को पहले मुकाबले में पांचवें गेंदबाज की कमी काफी खली थी. ऐसे में हो सकता है कि बांग्लादेश अतिरिक्त गेंदबाज के साथ मैदान पर उतरे. टीमें :- (संभावित) भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, ईशांत शर्मा, शुभमन गिल, ऋषभ पंत बांग्लादेश : मोमीनुल हक (कप्तान), अल-अमीन हुसैन, इमरुल कायेस, शदमान इस्लाम, सैफ हसन, महामुदुल्लाह, मोसाद्देक हुसैन, मेहेदी हसन मिराज, लिटन दास, मुश्फीकुर रहीम, मोहम्मद मिथुन, तइजुल इस्लाम, नईम हसन, मुस्ताफिजुर रहमान, इबादत हुसैन.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
Embed widget