एक्सप्लोरर

India vs Australia: मोहिंदर अमरनाथ बोले, 'अब भी भारत को हराने में सक्षम है ऑस्ट्रेलियाई टीम'

India vs Australia: भले ही भारत चार मैचों की सीरीज़ में 1-0 से आगे हो लेकिन फिर भी मोहिंदर अमरनाथ को लगता है कि ऑस्ट्रेलिया भारत को हरा सकता है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ के पहले मुकाबले को जीतने के बाद भारत 1-0 से आगे है. ऐसे में क्रिकेट के कई जानकार खुलकर ये कहने लगे हैं कि भारत इस सीरीज़ को जीतने में कामयाब रहेगा. लेकिन टीम इंडिया के दिग्गज और विश्वविजेता टीम के हीरो रहे मोहिंदर अमरनाथ का मानना है कि अब भी ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत को पस्त कर सकती है.

भले ही अमरनाथ का ये बयान टीम इंडिया और उनके फैंस को रास ना आए लेकिन उन्होंने आंकड़ों के आधार पर अपनी बात रखी है.

आस्ट्रेलिया में मौजूदा टेस्ट श्रृंखला के बारे में बात करते हुए अमरनाथ ने कहा कि भारत शानदार तरीके से खेल रहा है लेकिन मेजबान टीम अपने बैन खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की अनुपस्थिति में भी उन्हें हराने का दम रखती है.

उन्होंने कहा, ‘‘आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बिलकुल अलग तरह से सोचते हैं. ऐसा पहली बार नहीं है कि जब वे इस तरह के दौर से गुजर रहे हों. कैरी पैकर श्रृंखला के समय में उनकी टीम में शीर्ष खिलाड़ी नहीं थे, वे अपने शीर्ष खिलाड़ियों के बिना दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गये और अब उनके पास उनके शीर्ष दो खिलाड़ी नहीं है और कुछ खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं.’’

पूर्व चयनकर्ता ने कहा, ‘‘वे नयी टीम बनाने की प्रक्रिया में हैं. लेकिन पहले टेस्ट में जो मैंने देखा, उसके हिसाब से कुछ खिलाड़ी सचमुच बेहतरीन हैं. आप श्रृंखला में आस्ट्रेलिया को कमतर नहीं मान सकते. निश्चित रूप से भारतीय टीम बेहतर है लेकिन इसके लिये उन्हें अच्छा क्रिकेट खेलते रहना होगा. ’’

इस वर्ल्ड चैम्पियन क्रिकेटर ने देश के लिये 69 टेस्ट और 85 वनडे मैच खेले हैं. उन्होंने कहा, ‘‘क्रिकेट के लिहाज से पहला टेस्ट मैच शानदार रहा. इसमें एकमात्र अंतर चेतेश्वर पुजारा ने पैदा किया. इससे दिखता है कि हमें रोमांचक श्रृंखला देखने को मिलेगी जिसमें भारत ने बढ़त बना ली है. ’’

भारत पर्थ में शुक्रवार से शुरू होने वाले टेस्ट मैच में कैसा करेगा, इस बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘‘यह विकेट की प्रकृति पर निर्भर करेगा. अगर विकेट में कुछ बदलाव होता है तो कुछ बल्लेबाजों को उनकी तकनीक में दिक्कत आयेगी. यह मायने नहीं रखता कि आप कितने आक्रामक खेलते हो, टेस्ट क्रिकेट में अहम चीज यह है कि आप कितनी अच्छी गेंदों को छोड़ते हो और कितनी देर तक क्रीज पर डटे रहते हो. ऐसा नहीं है कि वे ऐसा नहीं कर सकते लेकिन उन्हें सामंजस्य बिठाना होगा.’’

आपको बता दें कि भारतीय टीम को कल से पर्थ में दूसरा टेस्ट खेलना है. जहां पर एक नई शुरुआत होगी. पहले टेस्ट में भारतीय टीम मैच को आसानी से जीतते-जीतते मुश्किल में फंस गई थी. जिसके बाद भारत ने मुकाबला महज़ 31 रनों से अपने नाम किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
रिटायरमेंट के बाद अब इस T20 लीग में खेलेंगे अजिंक्य रहाणे, टीम ने किया एलान
रिटायरमेंट के बाद अब इस T20 लीग में खेलेंगे अजिंक्य रहाणे, टीम ने किया एलान
पाकिस्तान वालों ने झूठ फैलाया, बाबर आजम कंट्रोवर्सी पर बोले इरफान पठान
पाकिस्तान वालों ने झूठ फैलाया, बाबर आजम कंट्रोवर्सी पर बोले इरफान पठान

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget