एक्सप्लोरर

IND vs AUS: इंदौर में अजेय रहने वाली भारतीय टीम से कहां हो गई चूक? जानिए

India vs Australia: इंदौर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 विकेट से शिकस्त दी. इस जीत के बाद कंगारू टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में क्वालिफाई कर लिया.

India vs Australia Indore Test: ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर टेस्ट में भारत को 9 विकेट से हराकर सीरीज में वापसी कर ली. तीसरे मुकाबले में स्टीव स्मिथ ने बेहतरीन कप्तानी करते हुए टीम इंडिया को उसी की सरजमीं पर मात दी. इस जीत के बाद कंगारू टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया. वहीं भारत का इंतजार बढ़ गया है. अब टीम इंडिया को चौथे मैच के रिजल्ट तक इंतजार करना होगा. तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के आगे टीम इंडिया कहीं नहीं टिकी. इंदौर में टेस्ट में अजेय रही टीम इंडिया से तीसरे मुकाबले में कहां पर चूक हुई आइए इसके बारे में बात करते हैं. 

स्पिन के आगे आत्मसमर्पण

भारतीय टीम के खिलाड़ी स्पिन बॉलिंग खेलने में माहिर माने जाते हैं. लेकिन तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया के बैटर कंगारू स्पिनर्स के जाल से बाहर नहीं निकल पाए. भारत की पहली पारी में आउट होने वाले सभी 9 विकेट ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर्स ने झटके थे. इनमें 5 विकेट मैथ्यू कह्नमैन को, 3 विकेट नाथन लियोन को जबकि एक विकेट टॉड मर्फी को मिला था. वहीं पहली पारी में मोहम्मद सिराज रन आउट हुए थे. 

भारत की दूसरी पारी पर नजर डाली जाए तो फिर से ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर्स सफल रहे. टीम इंडिया की दूसरी इनिंग्स में ऑस्ट्रेलिया के फ्रंटलाइन स्पिनर नाथन लियोन ने सर्वाधिक 8 विकेट लिए. उनके अलावा मैथ्यू कुह्नमैन और मिचेल स्टार्क को 1-1 विकेट मिला. इस तरह भारतीय पारी के 18 विकेट ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर्स से झटके. कुल मिलाकर भारत के सभी बल्लेबाज कंगारू टीम के स्पिनर्स के आगे चारों खाने चित हो गए. स्पिनर्स के खिलाफ अपनी सरजमीं पर हमेशा बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भारतीय बैटर खुद स्पिन के आगे बेबस दिखे. 

भारतीय खिलाड़ी पिच पढ़ने में नाकाम

ऐसा नहीं है कि भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. गेंदबाजों ने टीम इंडिया को मुकाबले में लौटाने की पूरी कोशिश की. लेकिन ज्यादातर टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने निराश किया. भारतीय खिलाड़ी पिच पढ़ने में नाकाम रहे. दूसरी पारी के दौरान चेतेश्वर पुजारा एक छोर पर लंबे समय तक डटे रहे. इस दौरान दूसरे छोर पर किसी बैटर ने उनका साथ नहीं दिया. पुजारा के अलावा टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी पहली पारी की तरह गलतियां दोहराते रहे. अब सवाल उठता है अगर पुजारा ट्रनिंग ट्रैक पर रन बना रहे थे तो बाकी बल्लेबाज ऐसा क्यों नहीं कर पाए? कुल मिलाकर भारतीय बल्लेबाज पिच पढ़ने में नाकाम रहे. 

यह भी पढ़ें:

PSL 2023: इस्लामाबाद-कराची का मुकाबला आज, प्लेइंग इलेवन-लाइव स्ट्रीमिंग और पिच रिपोर्ट सहित जानिए अहम डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-7 एक्टिव क्रिकेटर, विराट कोहली टॉप पर; देखें पूरी लिस्ट
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-7 एक्टिव क्रिकेटर, विराट कोहली टॉप पर
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget