एक्सप्लोरर

मोहम्मद शमी ने दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम की सबसे बड़ी गलती को किया उजागर

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का मानना है कि दूसरे टेस्ट में स्पिन गेंदबाज को शामिल नहीं करना भारतीय टीम की सबसे बड़ी भूल साबित हुई है.

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम की सबसे बड़ी गलती को उजागर किया है. शमी का मानना है कि टीम में स्पिनर के नहीं होने से बहुत नुकसान हुआ है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में धमाकेदार गेंदबाजी करने वाले शमी ने कहा कि पर्थ की पिच धीमी गति के गेंदबाजों को भी मदद मिल रही थी और ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन इसके सबसे बड़े उदाहरण है कि उन्होंने इस पिच शानदार गेंदबाजी की.

भारत ने दूसरा टेस्ट क्रिकेट मैच में 287 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 112 रन बनाये हैं.

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 243 रन बनाये. शमी ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 56 रन देकर छह विकेट लिये लेकिन संतुलित गेंदबाजी आक्रमण नहीं होने के कारण भारत मैच में बैकफुट पर चला गया है.

शमी ने कहा, ‘‘टीम मैनेजमेंट ने ये फैसले किये हैं. हम कुछ भी नहीं कह सकते हैं. हमारे पास एक स्पिनर था जिसने खराब गेंदबाजी नहीं की. (लेकिन) अगर आप मुझसे पूछोगे तो मुझे लगता है कि टीम में एक स्पिनर होना चाहिए था लेकिन ये चीजें टीम मैनेजमेंट पर निर्भर करती हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘लंबे समय बाद हम सभी तेज गेंदबाजों के साथ उतरे और हमने अच्छी लाइन और लेंथ से गेंदबाजी की. चार साल पहले हम ऐसा करने के अनुभवी नहीं थे. आपने चार साल पहले से हमारी गेंदबाजी में अंतर देखा होगा.’’

भारत एडीलेड में पहला टेस्ट मैच 31 रन से जीतकर चार मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है.

शमी ने कहा, ‘‘दूसरे छोर पर अच्छे गेंदबाज होने से मदद मिलती है जिसकी सोच आपकी तरह है. इससे दबाव बनता है और कुछ अवसरों पर आपको पता तक नहीं चलता कि कब मैच आपके पक्ष में मुड़ गया. कई बार दूसरे छोर का गेंदबाजी काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.’’

अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘मैं हमेशा अच्छी लाइन व लेंथ पर गेंदबाजी करने पर ध्यान देता हूं. इसके बाद आपके भाग्य पर निर्भर करता है कि आप कितने विकेट हासिल करते हो. आपका रवैया अच्छा होना चाहिए. आप टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हो और आपका ध्यान लाइन व लेंथ पर होना चाहिए. आपको खुद ही विकेट मिलेंगे.’’

शमी ने कहा, ‘‘कई बार लंबी भागीदारी के कारण आपको इंतजार करना होता है खास तौर से इस तरह के विकेट पर जहां हम उन्हें लगातार परेशान कर रहे थे. ऐसा नहीं है कि हमने गलत गेंदबाजी की लेकिन अच्छी लाइन पर गेंदबाजी करने पर भी हमें विकेट नहीं मिले.’’

भारत को अभी जीत के लिये 175 रन की दरकार है तथा हनुमा विहारी और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं. शमी ने कहा कि हारना या जीतना महत्वपूर्ण नहीं है क्योंकि टीम ने पर्थ के मुश्किल विकेट पर कड़ी प्रतिस्पर्धा पेश की.

उन्होंने कहा, ‘‘यह खेल का हिस्सा है. जीत और हार लगी रहती हैं. आपको आगे ध्यान देना होगा. ’’

भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई टिम पेन के बीच नोंकझोंक के बारे में शमी ने कहा, ‘‘हम इस बारे में अधिक बात नहीं कर सकते. यह खेल का हिस्सा है लेकिन कुछ भी गंभीर नहीं है. टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय तक मैदान पर रहना होता है तो कई बार आप थोड़ा आक्रामक हो जाते है और प्रतिक्रिया कर बैठते हो. ’’

शमी कहा, ‘‘हमें इन चीजों पर बहुत ध्यान नहीं देना चाहिए. अगर मैच में ऐसी चीजें नहीं होंगी तो मैच दिलचस्प नहीं बनेंगे.’’

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL Auction 2027 Highlights: ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
WPL 2027 ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget