एक्सप्लोरर

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के टॉप-5 बल्लेबाजों ने बनाया 50 प्लस स्कोर, वनडे क्रिकेट में सिर्फ दूसरी बार हुआ ये कारनामा

वनडे क्रिकेट में सिर्फ ऐसा दूसरी बार भारत के साथ ऐसा हुआ जब उसके खिलाफ टॉप 5 बल्लेबाजों ने फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने साल 2013 में भारत दौरे पर जयपुर वनडे में चार विकेट खोकर 359 रन बनाए थे.

ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में भारत के खिलाफ 50 ओवरों में चार विकेट खोकर 389 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है. यह ऑस्ट्रेलिया का भारत के खिलाफ वनडे में सर्वोच्च स्कोर है. भारतीय गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के सामने पूरी तरह से बेअसर दिखे. वार्नर ने 77 गेंदों पर 83 रन बनाए. उनकी पारी में सात चौके और तीन छक्के शामिल रहे. फिंच ने 69 गेंदों पर 60 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया.

टॉप 5 बल्लेबाजों ने बनाया फिफ्टी प्लस स्कोर

स्टीव स्मिथ ने इस सीरीज में लगातार दूसरा शतक जमाया. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 64 गेंदों पर 104 रन बनाए. अपनी पारी में स्मिथ ने 64 चौके और दो छक्के मारे. मार्नस लाबुशैन भी अर्धशतक जमाने में सफल रहे. उन्होंने 61 गेंदों पर 70 रनों की पारी खेली. ग्लैन मैक्सवेल 29 गेंदों पर चार चौके और इतने ही छक्के मार 63 रन बनाकर नाबाद लौटे.

वनडे क्रिकेट में सिर्फ ऐसा दूसरी बार भारत के साथ ऐसा हुआ जब उसके खिलाफ टॉप 5 बल्लेबाजों ने फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने साल 2013 में भारत दौरे पर जयपुर वनडे में चार विकेट खोकर 359 रन बनाए थे. उस समय ऑस्ट्रेलिया की ओर से आरोन फिंच (50), फिलिप ह्यूज (83), शेन वॉटसन (59), जॉर्ज बैली (नाबाद 92) और ग्लेन मैक्सवेल ने 53 रन बनाए थे.

वॉर्नर-फिंच के बीच 12वीं शतकीय साझेदारी

ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाजों ने लगातार दूसरे मैच में भारत के खिलाफ शतकीय साझेदारी निभाई. पहले मैच में डेविड वार्नर और आरोन फिंच ने 156 रन जोड़े थे और दूसरे मुकाबले में इन दोनों बल्लेबाजों ने 142 रनों की साझेदारी की. ये ऐसा 12वां मौका रहा, जब किसी वार्नर-फिंच के बीच वनडे फॉर्मेट में 100+ रन की साझेदारी हुई. सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी निभाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन की जोड़ी टॉप पर है, जिसने 16 बार ये कारनामा किया है.

वनडे में सर्वाधिक शतकीय साझेदारी करने वाली ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी

  • एडम गिलक्रिस्ट- मैथ्यू हेडन :16
  • आरोन फिंच-डेविड वॉर्नर : 12
  • रिकी पोंटिंग-माइकल क्लार्क : 11
  • मैथ्यू हेडन-रिकी पोंटिंग : 10

स्मिथ ने जड़ा भारत के खिलाफ लगातार तीसरा शतक

ऑस्ट्रेलिया के करिश्माई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने लगातार दूसरे वनडे मैच में भारत के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेली है. पहले वनडे मैच में 66 गेंद पर 105 रनों की पारी खेलने वाले स्मिथ ने दूसरे वनडे में भी शतक लगाया है. स्मिथ ने आज भारत के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल करियर का 11वां शतक जड़ा है. भारतीय टीम के खिलाफ यह उनका चौथा शतक है. इसके साथ ही स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ एक खास रिकॉर्ड बनाया.

भारत के खिलाफ लगातार 5वां फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया

स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ लगातार 5वीं पारी में 50 या उससे ज्यादा स्कोर किया है. स्मिथ ने भारत के खिलाफ पिछले पांच पारियों में 69 (70 गेंद),  98 (102 गेंद) 131(132 गेंद),  105(66 गेंद) और  104(64) रन बनाए हैं. ऐसा करने वाले स्मिथ न्यूजीलैंड के केन विलियमसन के बाद दूसरे बल्लेबाज है. भारत के खिलाफ लगातार दूसरे वनडे मैच में स्मिथ 62 गेंदों पर सैकड़ा जड़ा. स्मिथ आज 64 गेंदों पर 104 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और दो छक्के जड़े.

टीम इंडिया के लिए पावरप्ले में गेंदबाज बने सिरदर्द

हाल के दिनों में वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया के गेंदबाज शुरुआत में विकेट चटकाने में असफल रह रहे हैं. पहला पॉवरप्ले यानि पहले 10 ओवरों में भारतीय तेज गेंदबाजों से विकेट ही नहीं निकल रहा है. पिछले 14 मैचों में सिर्फ 5 बार ही टीम इंडिया के गेंदबाज पहले 10 ओवर में विकेट निकालने में सफल रहे हैं. वनडे में टीम इंडिया की सबसे बड़ी दिक्कत जसप्रीत बुमराह की खराब फॉर्म बन गई है. टीम के स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के चोटिल होने की वजह से भारत को पहले 10 ओवरों में मुश्किलों का सामना कर रहा है. नवदीप सैनी को मौके मिले तो उसे भुनाने में वह असफल रहे हैं.

IND vs AUS: स्टीव स्मिथ ने जड़ा भारत के खिलाफ लगातार तीसरा शतक, बनाया ये खास रिकॉर्ड

IND Vs AUS: टीम इंडिया के लिए पावरप्ले में गेंदबाज बने सिरदर्द, विकेट लेने में लगातार हो रहे हैं नाकाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए कब से शुरू होगा टिकटों का बिकना? जानें कैसे होगी बुकिंग और कितनी हो सकती है कीमत
आईपीएल 2026 के लिए कब से शुरू होगा टिकटों का बिकना? जानें कैसे होगी बुकिंग और कितनी हो सकती है कीमत
ICC टी-20 विश्वकप के ठीक बाद मैच फिक्सिंग को लेकर बवाल! इस देश के खिलाड़ियों पर बड़ा एक्शन, 3 प्लेयर हुए सस्पेंड
ICC टी-20 विश्वकप के ठीक बाद मैच फिक्सिंग को लेकर बवाल! इस देश के खिलाड़ियों पर बड़ा एक्शन, 3 प्लेयर हुए सस्पेंड
T20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में फंसे हार्दिक पंड्या! जानिए किस नियम के उल्लंघन पर हो सकता है FIR
T20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में फंसे हार्दिक पंड्या! जानिए किस नियम के उल्लंघन पर हो सकता है FIR
'सबसे पहले कोच को गोली मारो...', पाकिस्तान पर भड़का दिग्गज; जानें किसने दिया ऐसा बयान
'सबसे पहले कोच को गोली मारो...', पाकिस्तान पर भड़का दिग्गज; जानें किसने दिया ऐसा बयान

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War: '...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
'...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
T20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में फंसे हार्दिक पंड्या! जानिए किस नियम के उल्लंघन पर हो सकता है FIR
T20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में फंसे हार्दिक पंड्या! जानिए किस नियम के उल्लंघन पर हो सकता है FIR
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर यूपी में बढ़ा विवाद, अपर्णा यादव ने CM योगी से की स्टेज शो बैन की मांग
बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर यूपी में बढ़ा विवाद, अपर्णा यादव ने CM योगी से की स्टेज शो बैन की मांग
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
Why Hands Go Numb At Night: सोते वक्त हाथ सुन्न हो जाए तो इसे फटाफट कैसे करें ठीक? अधिकतर लोग करते हैं ये मिस्टेक्स
सोते वक्त हाथ सुन्न हो जाए तो इसे फटाफट कैसे करें ठीक? अधिकतर लोग करते हैं ये मिस्टेक्स
Lunar Heritage: चांद पर पहले छोड़ी गई किसी चीज को क्यों नहीं छेड़ सकते दूसरे अंतरिक्ष यात्री? जानें इसकी वजह
चांद पर पहले छोड़ी गई किसी चीज को क्यों नहीं छेड़ सकते दूसरे अंतरिक्ष यात्री? जानें इसकी वजह
Embed widget