एक्सप्लोरर

IND vs AUS: अपने 100वें टेस्ट से महज 2 मैच दूर हैं चेतेश्वर पुजारा, पढ़ें टीम इंडिया को लेकर क्या दी प्रतिक्रिया

Cheteshwar Pujara: चेतेश्वर पुजारा अब तक 98 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला उनके करियर का 100वां मुकाबला होगा.

Cheteshwar Pujara 100th Test IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच 9 फरवरी से शुरू हो रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) के करियर में एक नई उपलब्धि जोड़ देगी. इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में उतरते ही चेतेश्वर पुजारा 100 टेस्ट मैच खेलने वाले 13वें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. जब पुजारा से इस खास क्लब में शामिल होने से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह उनके लिए काफी मायने रखता है. उन्होंने यह भी कहा कि उनका यह सफर बेहद शानदार रहा है.

TOI के साथ बातचीत में पुजारा ने कहा, 'यह एक शानदार और उल्लेखनीय यात्रा रही. जब मैं बच्चा था तो अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का सोचता रहता था और जब मैंने 2010 में अपना टेस्ट डेब्यू किया तो यह सपने के सच होने जैसा था. इसमें कोई शक नहीं कि मेरे करियर में कई उतार-चढ़ाव आए. बदकिस्मती से करियर के शुरुआत में ही इंजरी (ACL) के कारण मुझे कई साल गंवाने पड़े.'

पुजारा कहते हैं, 'इंजरी के बाद अब जब मैं भारतीय टीम के साथ बिताए अपने इतने सारे सालों को देखता हूं तो मैं पाता हूं कि कितनी सारी उपलब्धियां हासिल की हैं, कितने सारे खिलाड़ियों के साथ मैं खेला हूं, कितने सारे कोच के साथ मैंने काम किया है. मैं इससे ज्यादा और क्या मांग सकता हूं. एक खिलाड़ी के तौर पर मेरा खेल दिन प्रतिदिन सुधरता गया. मैं अभी भी क्रिकेट खेलने को एंजॉय करता हूं और यही सबसे खास बात है.'

टेस्ट क्रिकेट में 7 हजार रन जड़ चुके हैं पुजारा
चेतेश्वर पुजारा अब तक 98 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने इन मैचों की 168 पारियों में 7014 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 44.39 का रहा है. पुजारा अब तक 19 शतक और 34 अर्धशतक जड़ चुके हैं. भारत की वर्तमान स्क्वाड में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में उनसे आगे केवल विराट कोहली (104) का नाम आता है.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS: 26 साल पहले हुई थी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत, टीम इंडिया का रहा है दबदबा, जानिए किसे कितनी बार मिली जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget