एक्सप्लोरर

IND vs AUS: ब्रिस्बेन टेस्ट में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच कांटे की टक्कर, तीसरे दिन टीम इंडिया ने की शानदार वापसी

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट खोए 21 रन बना लिए हैं. इसके साथ ही दूसरी पारी में उसकी कुल बढ़त 54 रनों की हो गई है.

India vs Australia 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन के गाबा में जारी चौथे टेस्ट में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी में 369 रनों के जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 336 रन बनाए. इस तरह पहली पारी में 33 रनों की मामूली बढ़त हासिल करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट खोए 21 रन बना लिए हैं. इसके साथ ही दूसरी पारी में उसकी कुल बढ़त 54 रनों की हो गई है. डेविड वॉर्नर 20 और मार्कस हैरिस 01 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

शार्दुल ठाकुर और वाशिंग्टन सुंदर ने कराई भारत की वापसी

इंडिया ने दूसरे दिन 62 रन पर दो विकेट के नुकसान से आगे खेलना शुरू किया था. पुजारा और रहाणे की जोड़ी ने इंडिया के स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाया. लेकिन पुजारा 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद रहाणे भी 37 रन बनाकर चलते बने. हालांकि, पांच नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए मयंक अग्रवाल ने 38 रन बनाए, लेकिन वह भी बड़ी पारी नहीं खेल सके. उनके पंत भी 23 रन बनाकर आउट हो गए. एक समय भारत ने 186 रनों पर अपने छह विकेट गवां दिए थे.

इसके बाद शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर की जोड़ी मैदान पर जम गई. इन दोनों खिलाड़ियों के बीच सातवें विकेट के लिए 118 रन की पार्टनरशिप हुई. सुंदर ने 144 गेंदो में 62 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और एक छक्का निकला. वहीं शार्दुल ने 115 गेंदो में 67 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी में 9 चौके और दो छक्के लगाए. टेस्ट क्रिकेट में इन दोनों का ये पहले अर्धशतक हैं.

हेडलवुड ने झटके पांच विकेट

वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 24.4 ओवर में 57 रन देकर पांच विकेट झटके. इसके अलावा मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस को दो-दो विकेट मिले. वहीं 100वां टेस्ट खेल रहे नाथन ल्योन को एक सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
टी20 में टीम इंडिया का 'तिहरा शतक', श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लिखा नया इतिहास
टी20 में टीम इंडिया का 'तिहरा शतक', श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लिखा नया इतिहास
ईशान की वापसी, वैभव OUT, तीसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव तय!
ईशान की वापसी, वैभव OUT, तीसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव तय!

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
Embed widget