एक्सप्लोरर

INDvsAUS: सीरीज़ डिसाइडर में टीम इंडिया का एकमात्र लक्ष्य है जीत

INDvsAUS: सीरीज़ डिसाइडर में टीम इंडिया का एकमात्र लक्ष्य है जीत

 

INDvsAUS: सीरीज़ डिसाइडर में टीम इंडिया का एकमात्र लक्ष्य है जीत

 

हैदराबाद: पिछले मैच में मिली हार के बाद भारतीय टीम कल आस्ट्रेलिया के खिलाफ निर्णायक तीसरे और आखिरी टी20 क्रिकेट मैच में अपनी गलतियों से सबक लेकर श्रृंखला जीतने के इरादे से उतरेगी.

 

वनडे श्रृंखला में आस्ट्रेलिया पर धमाकेदार जीत के बाद भारत ने रांची में पहला टी20 मैच भी नौ विकेट से जीता लेकिन गुवाहाटी में उसे पराजय झेलनी पड़ी.

 

आस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया सफलता के बावजूद कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि उसे हराना हमेशा कठिन होता है. गुवाहाटी में आठ विकेटसे जीत के बाद आस्ट्रेलिया निर्णायक मैच में बुलंद हौसलों के साथ उतरेगा.

 

भारत बारसापारा स्टेडियम में खेल के हर विभाग में उन्नीस साबित हुआ. आस्ट्रेलिया के नये तेज गेंदबाज जासन बेहरेंडोर्फ के सामने भारत का मजबूत बल्लेबाजी क्रम टिक नहीं सका. कप्तान कोहली खाता भी नहीं खोल सके और बाकी बल्लेबाजों का भी उल्लेखनीय योगदान नहीं रहा. अब वे अपनी गलतियों से सबक लेकर उतरेंगे.

 

गुवाहाटी में भारत के स्ट्राइक गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा लेकिन स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की मोइजेस हेनरिक्स और ट्रेविस हेड ने जमकर धुनाई की. दोनों ने निर्णायक 109 रन की साझेदारी की.

 

यादव ने या तो बहुत शार्ट गेंदें डाली या फुल गेंद फेंकी और बल्लेबाजों को उसे भांपने में कोई दिक्कत नहीं हुई. इसके अलावा ओस की भूमिका भी अहम रही क्योंकि आस्ट्रेलियाई पारी में गेंद अधिक टर्न नहीं ले रही थी.

 

स्पिनरों के नाकाम रहने के बावजूद कप्तान कोहली बदलाव करके अक्षर पटेल को उतारेंगे, इसकी संभावना नहीं दिखती. तेज गेंदबाजी में भी आशीष नेहरा का बाहर रहना तय है जो अगली श्रृंखला में क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करने जा रहे हैं.

 

आस्ट्रेलिया ने वनडे श्रृंखला में एक मैच जीता था लेकिन गुवाहाटी में जिस तरह का खेल उसने दिखाया, उससे लगता है कि टीम ने खोई लय हासिल कर ली है.

 

नियमित कप्तान स्टीव स्मिथ की गैर मौजूदगी में डेविड वार्नर ने अच्छा प्रदर्शन किया. बेहरेंडोर्फ ने उम्दा गेंदबाजी करके उनका काम आसान कर दिया और बल्लेबाजी में उपर भेजे गए हेनरिक्स भी कप्तान के भरोसे पर खरे उतरे.

 

जेग स्पिनर एडम जाम्पा ने बीच के ओवरों में दो विकेट लिये और उनसे कल भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

 

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिये अच्छी है और दर्शकों को इस पर काफी रन बनने की उम्मीद होगी. यहां आईपीएल मैच नियमित खेले जाते हैं लेकिन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच पहली बार हो रहा है. यहां कल बारिश गिरने के भी आसान नजर आ रहे हैं.

 

टीमें: 

 

भारत: विराट कोहली(कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, मनीष पांडे, एम एस धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पंडया, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमरा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, आशीष नेहरा, दिनेश कार्तिक, केएल राहुल और अक्षर पटेल.

 

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर(कप्तान), जासन बेहरेंडोर्फ, डैन क्रिस्टियन, नाथन कूल्टर नाइल, आरोप फिंच, ट्रेविस हेड, मोइसेस हेनरिक्स, ग्लेन मैक्सवेल, टिम पेन, केन रिचर्डसन, एडम जाम्पा, मार्कस स्टोइनिस, एंड्रयू टाये.

 

मैच का समय: शाम सात बजे से.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
लॉर्ड्स पर इतिहास बनाने के लिए न्यूजीलैंड को चाहिए 254 रन, पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने दिया लक्ष्य
लॉर्ड्स पर इतिहास बनाने के लिए न्यूजीलैंड को चाहिए 254 रन, पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने दिया लक्ष्य
ऋषभ पंत से क्यों छिनी उपकप्तानी? कोच गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी; कहा- उन्हें बदलने की...
ऋषभ पंत से क्यों छिनी उपकप्तानी? कोच गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी; कहा- उन्हें बदलने की
विराट कोहली ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन! AFG वनडे सीरीज के बाद होगी वापसी! नया अपडेट चौंका देगा
विराट कोहली ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन! AFG वनडे सीरीज के बाद होगी वापसी! नया अपडेट चौंका देगा

वीडियोज

Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News
India GDP Growth | Sandeep Chaudhary: GDP ग्रोथ का सबसे सटीक विश्लेषण | RBI | Economy | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पार्टी पर अपना कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
क्या पार्टी पर कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
चीफ जस्टिस के लंदन प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
सीजेआई के UK प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
Embed widget