एक्सप्लोरर

IND vs AUS: गौतम गंभीर का 'खास प्लेयर' टीम इंडिया से बाहर, जानें किसने मारी प्लेइंग इलेवन में एंट्री

IND vs AUS 3rd Test: भारत ने तीसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में 2 बड़े बदलाव किए हैं. ये मैच ब्रिसबेन के गाबा मैदान में खेला जा रहा है.

IND vs AUS 3rd Test Playing XI: भारत और ऑस्ट्रेलिया का तीसरा टेस्ट ब्रिसबेन के ऐतिहासिक गाबा मैदान में खेला जा रहा है. दोनों टीमें अभी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 में एक-एक से बराबरी पर हैं. मगर ब्रिसबेन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 2 बड़े बदलाव किए हैं. तेज गेंदबाज हर्षित राणा की जगह आकाशदीप, वहीं रविचंद्रन अश्विन के स्थान पर रवींद्र जडेजा को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है.

KKR में गौतम गंभीर के अंडर खेल चुके हर्षित ने पर्थ टेस्ट में कुल 4 विकेट झटके थे, लेकिन एडिलेड पिंक बॉल टेस्ट में खराब गेंदबाजी के चलते उन्हें अपनी जगह गंवानी पड़ी है. हर्षित ने पिंक बॉल टेस्ट में 16 ओवरों में 86 रन लुटा दिए थे. ऐसे में उनकी जगह आकाशदीप को दे दी गई है, जो अब तक 5 टेस्ट मैचों में 10 विकेट ले चुके हैं. वहीं रविचंद्रन अश्विन को एडिलेड टेस्ट में मौका मिला था, लेकिन वो गेंद और बैट दोनों से ही अपनी छाप नहीं छोड़ पाए थे.

एडिलेड टेस्ट में देखा गया कि हर्षित राणा अपनी लाइन और लेंथ को सटीक नहीं रख पा रहे थे. इसी कारण ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने उनकी जमकर धुनाई की थी. दूसरी ओर आकाशदीप लगातार एक ही टप्पे पर बॉलिंग करने में सक्षम है. यही कारण हो सकता है कि उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा से पहले सीरीज में मौका दिया गया है. इस बीच बैटिंग की बात करें तो प्लेइंग इलेवन की अनाउंसमेंट को देख प्रतीत होता है जैसे रोहित शर्मा फिर से छठे क्रम पर बल्लेबाजी करने वाले हैं.

तीसरे टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप.

यह भी पढ़ें:

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान को लेकर आया हैरान करने वाला अपडेट, ऋषभ पंत को नहीं मिलेगी कप्तानी!

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Live: टीम इंडिया की धमाकेदार शुरुआत, सिराज ने दिलाई पहली सफलता
LIVE: टीम इंडिया की धमाकेदार शुरुआत, सिराज ने दिलाई पहली सफलता
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget