एक्सप्लोरर

India vs Australia 2nd T20I: बारिश ने भारत की उम्मीदों पर फेरा पानी, दूसरा टी-20 मैच हुआ रद्द

IND VS AUS T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मेलबर्न टी-20 मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया है. बारिश की वजह से भारतीय पारी में एक भी गेंद नहीं फेंका जा सका.

बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच दूसरा टी-20 मैच रद्द कर दिया गया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 19वें ओवर तक सात विकेट पर 132 रन का स्कोर बना लिया था कि तभी बारिश आ गई और खेल को रोकना पड़ा.

इसके बाद अंपायरों ने डकवर्थ लुइस नियम का इस्तेमाल करते हुए भारतीय टीम को जीत के लिए 19 ओवरों में 137 रन का लक्ष्य दिया.

इसके बाद फिर बारिश शुरू हो गई और भारत को डकवर्थ लुइस नियम के तहत जीत के लिए 11 ओवरों में 90 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला. इस समय लग रहा था कि भारतीय टीम अब यह मैच जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर लेगी.

लेकिन, बारिश ने भारतीय टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. नियमित अंतराल पर हो रही बारिश के बीच आखिरकार मैच को रद्द ही करना पड़ा. भारत तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 0-1 से पीछे चल रहा है और अब उसे सीरीज बराबर करने के लिए सिडनी में रविवार को होने वाला मैच हर हाल में जीतना होगा.

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को पारी की दूसरी ही गेंद पर कप्तान एरॉन फिंच (0) के रूप में पहला झटका लगा. मेजबान टीम इस फिर इस झटके से बाहर नहीं आ पाई और टीम ने 16वें ओवर तक 101 रन पर अपने सात विकेट गंवा दिए थे.

इसके बाद बेन मैक्डरमोट (नाबाद 32) और एंड्रयू टाई (नाबाद 12) ने पारी के 18वें ओवर में 19 रन बटोरकर मेजबान टीम को थोड़े सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया. भारतीय गेंदबाज खलील अहमद इस ओवर में काफी महंगे साबित हुए.

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 19वें ओवर में 10 रन बटोरे जिसकी बदौलत वह सात विकेट पर 132 रन के स्कोर तक पहुंच सकी. मैक्डरमोट ने 30 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया. मैक्सवेल ने 22 गेंदों पर एक चौका और नाइल ने नौ गेंदों पर एक चौका और दो छक्के जड़े.

मेजबान टीम के लिए डी आर्शी शॉट ने 14, क्रिस लिन ने 13, मार्कस स्टोयनिस और एलेक्स कैरी ने चार-चार रन बनाए.

भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार और खलील अहमद को दो-दो जबकि जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और क्रुणाल पांड्या को एक-एक विकेट मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget