एक्सप्लोरर

INDvsAUS: टी20 सीरीज़ भी अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया


INDvsAUS: टी20 सीरीज़ भी अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

गुवाहाटी: तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले चुकी मेजबान भारत आज जब यहां नए बने बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच में उतरेगी. यहां उसकी कोशिश सीरीज में अजेय बढ़त लेने की होगी. भारत ने पहले मैच में आस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराते हुए 1-0 की बढ़त ले ली है.


बल्लेबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी पूरी तरह से कप्तान विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी पर होगी.


वहीं, निचले क्रम में मनीष पांडे, केदार जाधव और हार्दिक पांड्या पर टीम को मजबूत स्कोर प्रदान करने का भार होगा.


कोहली इस मैच में तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को अंतिम एकादश में मौका दे सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार का खेलना तय है.


स्पिन में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के ऊपर टीम का भार होगा. कुलदीप ने पिछले टी-20 में अच्छा प्रदर्शन किया था.


वहीं, मेहमान आस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान स्टीव स्मिथ के सीरीज से बाहर होने के बाद और ग्लेन मैक्सवेल के फॉर्म में न होने के कारण टीम की बल्लेबाजी का पूरा भार कार्यवाहक कप्तान डेविड वार्नर और उनके साथ पारी की शुरुआत करने वाले एरॉन फिंच पर आ गया है.


बड़ा स्कोर करने या बड़ा लक्ष्य हासिल करने के लिए इन दो बल्लेबाजों में से किसी एक का अंत तक रहना आस्ट्रेलिया के लिए जरूरी हो गया है.


गेंदबाजी में नाथन कुल्टर नाइल वनडे के बाद टी-20 में आस्ट्रेलिया के लिए कारगर साबित हुए हैं. उनके अलावा कोई और गेंदबाज अपनी छाप नहीं छोड़ सका है. लेग स्पिनर एडम जाम्पा से टीम को उम्मीदें हैं, लेकिन उनका जादू अभी तक देखने को नहीं मिला है.


टीम:


भारत: विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, मनीष पांडे, केदार जाधव, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, आशीष नेहरा, लोकेश राहुल और अक्षर पटेल.


ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर (कप्तान), मोएजिज हेनरिक्स, एरॉन फिंच, टिम पेन (विकेटकीपर), डेनियल क्रिस्टियन, ग्लेन मैक्सवेल, जेसन बेहेरेन्डॉर्फ, नाथन कुल्टर-नाइल, ट्रेविस हेड, एडम जाम्पा, एंड्रयू टाइ, केन रिचर्डसन.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget