एक्सप्लोरर

IND vs AUS 2nd ODI: 9 साल बाद गोल्डन डक के शिकार हुए महेंद्र सिंह धोनी

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मुकाबले में नौ साल बाद बिना कोई रन बनाए ही आउट हुए हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी बिना कोई रन बनाए आउट गए. धोनी एडम जम्पा की गेंद पर स्लीप में खड़े उस्मान ख्वाजा के हाथों लपके गए.

वनडे फॉर्मेट में आठ साल बाद धोनी किसी मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए शून्य पर आउट हुए हैं. इससे पहले आखिरी बार साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही खेले गए वनडे मुकाबले में धोनी बिना कई रन बनाए आउट हुए थे.

धोनी अपने पूरे करियर में कुल पांच बार गोल्डन डक का शिकार हुए हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में धोनी ने नाबाद अर्द्धशतकीय पारी खेली थी. धोनी ने इस मैच में 72 गेंदों का सामना करते हुए 59 रन बनाए थे जिसमें छह चौके और एक छक्का शामिल था. धोनी की इस दमदार पारी की बदौलत भारत ने यह मुकाबला छह विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी.

सीरीज के इस दूसरे मुकाबले में एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही और ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा भी बिना कोई रन बनाए पवेलियन वापस लौट गए.

आपको बता दें कि इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप से पहले भारतीय टीम यह आखिरी वनडे सीरीज खेल रही है. इसके बाद भारत सीधे विश्व में वनडे फॉर्मेट में मैदान पर उतरेगी. हालांकि इससे पहले भारतीय खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में व्यस्त रहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
सिर्फ 141 रन के चेज में इस भारतीय ने ठोका तूफानी शतक, बरसाए छक्के ही छक्के
सिर्फ 141 रन के चेज में इस भारतीय ने ठोका तूफानी शतक, बरसाए छक्के ही छक्के
'बुमराह को एक साल के लिए बाहर भेज दो...', पूर्व क्रिकेटर का हैरतअंगेज बयान
'बुमराह को एक साल के लिए बाहर भेज दो', पूर्व क्रिकेटर का हैरतअंगेज बयान
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget