एक्सप्लोरर

विराट का एक गलत फैसला और हार से हुई सीरीज की शुरूआत

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज की शुरूआत हार से हुई. इस हार के साथ ही कप्तान विराट कोहली का एक फैसला कटघरे में खड़ा कर दिया गया है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज की शुरूआत हार से हुई. इस हार के साथ ही कप्तान विराट कोहली का एक फैसला कटघरे में खड़ा कर दिया गया है. इस बात पर पहले भी चर्चा होती रही है कि विराट कोहली कई बार ‘क्रूशियल’ मौके पर गलत फैसले ले लेते हैं. बुद्धवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ.

भारतीय टीम पहले टी-20 मैच में 17 ओवर में 174 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी. आपको बता दें कि बारिश की वजह से मैच को 17 ओवर का कर दिया गया था. हमेशा की तरह शिखर धवन और रोहित शर्मा ने पारी की शुरूआत की. शुरूआत अच्छी भी रही. 4.1 ओवर में भारत को पहला झटका लगा जब रोहित शर्मा आउट हो गए. बेहरेनडॉर्फ ने उनका विकेट लिया. इस वक्त भारतीय टीम के स्कोरबोर्ड पर 35 रन जमा हुए थे.

भारत को अभी जीत के लिए करीब 140 रनों की जरूरत थी. विकेट के दूसरे छोर पर शिखर धवन निर्भीक होकर बल्लेबाजी कर रहे थे. रोहित के आउट होने के बाद भी उम्मीद थी कि विराट कोहली के आने पर मामला संभल जाएगा. ये मामला बिगड़ा तब नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए विराट कोहली ने अपनी जगह आउट ऑफ फॉर्म चल रहे केएल राहुल को भेज दिया. केएल राहुल पर कप्तान ने जो भरोसा किया था वो टूट गया. केएल राहुल 12 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हो गए. उनके आउट होने के साथ ही ये बहस फिर शुरू हो गई कि विराट कोहली इस तरह के प्रयोग क्यों करते हैं.

सुनील गावस्कर ने खड़े किए सवाल

केएल राहुल के आउट होने के बाद सुनील गावस्कर कॉमेंट्री कर रहे थे. उन्होंने भी कहाकि जब प्रति ओवर करीब 11 रन के हिसाब से रन बनाने हों तो ‘इनफॉर्म’ विराट कोहली को ये जिम्मेदारी निभानी चाहिए थी. विराट हमेशा टीम के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हैं. टीम पर दबाव था. गावस्कर ने कहाकि अभी तो ये सीरीज की शुरूआत है. सीरीज जीतने के बाद इस तरह के प्रयोग फिर भी किए जा सकते हैं लेकिन सीरीज के शुरू में ये प्रयोग किसी मतलब का नहीं है. उन्होंने तो ये भी कहाकि उनकी इस गलती के बाद भारत अगर मैच जीत भी जाए तो उनका ये प्रयोग सही नहीं ठहराया जा सकता है.

हालांकि ऐसी नौबत नहीं आई क्योंकि भारत 4 रन से मैच हार गया. गावस्कर से पहले हरभजन सिंह ने भी कप्तान के फैसले पर आश्चर्य जताया था. इस बात में कोई संदेह नहीं है कि विराट कोहली इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं. वो रनों की रफ्तार को मैच की जरूरत के हिसाब से बढ़ा घटा सकते हैं. लेकिन उन्होंने केएल राहुल को नंबर तीन पर भेज दिया. इसका एक बड़ा नुकसान ये भी हुआ कि केएल राहुल के आउट होने के बाद विराट कोहली जब नंबर चार पर आए तब तक दबाव और बढ़ चुका था. विराट 8 गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हो गए. ऐसे में उनके प्रयोग को दोतरफा नाकामी मिली.

लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म हैं केएल राहुल

केएल राहुल टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं. उन्हें कप्तान का भरोसा मिला हुआ है. वो ‘टैलेंटेड’ खिलाड़ी हैं. बावजूद इसके वो लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं. विदेशी पिचों के साथ साथ घरेलू पिचों पर भी उन्हें रन बनाने में कामयाबी नहीं मिली है. टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय तक आउट ऑफ फॉर्म रहने के बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में शतक जरूर लगाया था. लेकिन उस शतक की टीम के लिए कोई उपयोगिता नहीं थी. अगर उन्होंने परिपक्वता दिखाते हुए वो टेस्ट मैच ड्रॉ कराया होता तो बेहतर रहता.

वनडे मैच में भी हालात कुछ ऐसे ही हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ मैच को छोड़ दिया जाए तो हाल के मैचों में वो 20 के स्कोर को भी पार नहीं कर पाए हैं. टी-20 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज की शुरूआत शानदार शतक से की थी. लेकिन उसके बाद उनकी गाड़ी पटरी से उतर गई. पिछले 6 टी-20 मैचों में केएल राहुल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 26 रनों का है. इस मुश्किल वक्त में उन्हें नंबर तीन पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी देकर विराट कोहली उन्हें और दबाव में डाल रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

250 रन की शर्मनाक हार पर श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'जब ओस का...'
250 रन की शर्मनाक हार पर श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'जब ओस का...'
IND vs WI 2nd T20 Highlights: अय्यर-गंभीर के सारे दांव पेंच फेल, 249 बनाकर भी हारा भारत; वेस्टइंडीज का ऐतिहासिक रन चेज
अय्यर-गंभीर के सारे दांव पेंच फेल, 249 बनाकर भी हारा भारत; वेस्टइंडीज का ऐतिहासिक रन चेज
IND vs WI 2nd T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 250 रन चेज कर जीता दूसरा टी20; होप का शतक
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 250 रन चेज कर जीता दूसरा टी20; होप का शतक
दूसरे टी20 में 249 बनाकर टीम इंडिया ने तोड़े 3 रिकॉर्ड, बनाया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
दूसरे टी20 में 249 बनाकर टीम इंडिया ने तोड़े 3 रिकॉर्ड, बनाया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget