एक्सप्लोरर

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ भारत की खराब बैटिंग, इस टीम के साथ कैसे वर्ल्ड कप जीतेगा इंडिया?

India vs Bangladesh: भारत को बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए. मेजबानों ने मेहमान टीम को 1 विकेट से हराया.

India vs Bangladesh 1st ODI: एक समय था जब भारतीय बल्लेबाजों के आगे दुनिया के स्पिनर पानी मांगते थे. शेन वॉर्न, मुथैया मुरलीधरन और सकलैन मुस्ताक के खिलाफ टीम इंडिया के बैटरों ने ढेरों रन बनाए. विश्व क्रिकेट में हमेशा इस बात चर्चा रही कि भारतीय बल्लेबाज स्पिनरों के खिलाफ बेखौफ होकर बल्लेबाजी करते हैं. स्पिनर कितना भी महान क्यों न हो? लेकिन बीते कुछ समय से देखने में आया है कि भारतीय बल्लेबाज स्पिनर्स के खिलाफ उतना खुलकर नहीं खेल पाते. ऐसा नहीं है कि टीम इंडिया के खिलाड़ी उनका सामना करने से कतराते हैं. लेकिन इतना जरूर है कि मौजूदा टीम के कुछ बल्लेबाजों को स्पिन खेलने की आदत फिर डालनी होगी. आज बांग्लादेश के खिलाफ मैच को देखा जाए तो भारतीय बल्लेबाज शाकिब अल हसन के आगे उबर नहीं पाए. बेशक, शाकिब बेहतरीन बॉलर हैं लेकिन इन्हीं के खिलाफ हमारी टीम के खिलाड़ियों ने जमकर रन बनाए हैं. लेकिन आज जिस तरह से भारतीय टीम ने उनके आगे समर्पण किया उसे देखकर थोड़ा अजीब लगता है. 

स्पिनर्स ने झटके 6 विकेट

मैच में बांग्लादेश के स्पिनर्स से निपटने में भारत को काफी परेशानी हुई. भारतीय उपमहाद्वीप में स्पिन के खिलाफ टीम इंडिया के बल्लेबाजों की तूती बोलती है. लेकिन शाकिब ने आज अपनी बेहतरीन बॉलिंग से भारतीयों की बोलती बंद कर दी. भारत की पारी में 10 में 6 विकेट स्पिनर्स ने चटकाए. बाकी चार विकेट फास्ट बॉलर इबादत हुसैन को मिले. शाकिब ने भारत पर दबाव बनाया उसका फायदा इबादत को मिला. शाकिब ने 5 विकेट लिए. जबकि दूसरे स्पिनर मेहदी हसन मिराज ने 1 विकेट मिला. गेंदबाजों को अगर छोड़ दिया जाए तो भारत पहले मैच में अपनी सर्वश्रेष्ठ बैटिंग के साथ उतरा था. 

भारत कैसे जीतेगा वर्ल्ड कप?

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में मिली हार भारत के लिए एक सबक है. मेजबान टीम नौवां विकेट 136 रन पर गिरा. उस समय बांग्लादेश को मैच जीतने के लिए 51 रन की दरकार थी. हम उनका अंतिम विकेट आउट नहीं कर पाए. हां ये सच है कि इस मैच में कई ऐसे बॉलर रहे जो वनडे के नियमित गेंदबाज नहीं हैं या उन्हें एकदिवसीय क्रिकेट में कम मौके मिले हैं. लेकिन भारतीय बॉलर कर भी क्या सकते थे. सभी ने मैच जीतने के लिए पूरे जोश के साथ बॉलिंग की. अगर खाते में 200 से ज्यादा रन होते तो टीम इंडिया के जीतने के ज्यादा चांस थे. लेकिन बल्लेबाजों ने निराश किया. जिस टीम में रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली और केएल राहुल हों वह सिर्फ 186 रन पर सिमट जाए तो परेशानी होती है. चलिए राहुल ने तो कुछ मान रखा. नहीं तो भारत की और दुर्गित हो जाती. 

अब जरा सोचिए हम 2023 के विश्व कप की तैयारी कर रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज हारकर आए हैं. बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला का पहला मुकाबला हार चुके हैं. अब हमें सीरीज में बने रहने के लिए दूसरा वनडे हर हाल में जीतना होगा. बांग्लादेश के खिलाफ हार का सारा दोष बल्लेबाजों का है. हमारे प्रमुख बैटर्स को खुलकर खेलना चाहिए. अगर हम सबकॉन्टिनेंट में ही हार रहे हैं तो विश्व कप के लिए दावा कैसे कर सकते हैं. वर्ल्ड कप जहां एक हार आपके सारे समीकरण बिगाड़ सकती है. भारत को चाहिए वह अपनी मुख्य टीम के साथ खेले. बांग्लादेश के खिलाफ हम जिस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरे थे उससे हम विश्व कप जैसा बड़ा इवेंट शायद ही जीत पाएं. 

यह भी पढ़ें:

IND vs BAN 1st ODI: मेहदी हसन ने भारत के जबड़े से छीनी जीत, बांग्लादेश ने रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से हराया

IND vs BAN 1st ODI: बांग्लादेश के सामने भारतीय बैटिंग ऑर्डर हुआ फ्लॉप तो फैंस ने धोनी को किया याद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget