एक्सप्लोरर

बुमराह-पंत, आकाशदीप और करुण नायर, सब होंगे बाहर? फिर चौथे टेस्ट में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन

IND vs ENG 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार, 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा. जानें इस मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला कल यानी बुधवार से खेला जाएगा. अब दोनों टीमें मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में भिड़ेंगी. टीम इंडिया इस मैदान पर अब तक कोई टेस्ट मैच नहीं जीती है. ऐसे में गिल एंड कंपनी को इस बार हर हाल में उलटफेर करना होगा, वरना सीरीज हाथ से निकल जाएगी. इससे पहले भारतीय खेमे से एक, दो नहीं कई हैरान करने वाली खबर सामने आई हैं. जानकारी के मुताबिक, ऋषभ पंत और आकाशदीप पूरी तरह फिट नहीं हैं. वहीं अर्शदीप पहले ही इस टेस्ट से बाहर हो चुके हैं. ऐसे में जानिए चौथे टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है. 

करुण नायर या साई सुदर्शन, तीन नंबर पर कौन?

चौथे टेस्ट में ऋषभ पंत का खेलना मुश्किल बताया जा रहा है. हालांकि, ऐसा भी हो सकता है कि वह बतौर बल्लेबाज खेलें और विकेटकीपिंग ध्रुव जुरेल करें. फिलहाल यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का ओपनिंग करना तय है. इसके बाद तीन नंबर पर साई सुदर्शन को मौका मिल सकता है. हालांकि ऐसा तब संभव है, जब ऋषभ पंत प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे. 

शार्दुल ठाकुर या वाशिंगटन सुंदर? 

एक बड़ा सवाल यह भी है कि मैनचेस्टर टेस्ट में शार्दुल ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर में किसे मौका मिले? दरअसल, पिच पर घास है. इसका मतलब है कि तेज गेंदबाजों को यहां मदद मिलेगी. ऐसे में शार्दुल ज्यादा बड़े दावेदार हैं, लेकिन सुंदर ने तीसरे टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन किया था. इसे भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है.

अंशुल कंबोज करेंगे डेब्यू? 

सबसे ज्यादा चर्चा अंशुल कंबोज की हो रही है. कई पूर्व क्रिकेटरों ने सलाह दी है कि इस युवा तेज गेंदबाज को डेब्यू का मौका देना चाहिए. हालांकि, कंबोज तभी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे, जब आकाशदीप मैच फिट न हों. अगर आकाशदीप पूरी तरह फिट रहते हैं तो फिर उनका ही खेलना तय है.

चौथे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), करुण नायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर/वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और अंशुल कंबोज/आकाशदीप. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Live: ऑलआउट के करीब टीम इंडिया, 16 रन के भीतर गिरे 4 विकेट
LIVE: ऑलआउट के करीब टीम इंडिया, 16 रन के भीतर गिरे 4 विकेट
टेस्ट में 100 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय बने ऋषभ पंत, जड़े सबसे तेज
टेस्ट में 100 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय बने ऋषभ पंत, जड़े सबसे तेज
जडेजा के टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन और 350 विकेट पूरे, सिर्फ 4 खिलाड़ी कर पाए हैं ऐसा
जडेजा के टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन और 350 विकेट पूरे, सिर्फ 4 खिलाड़ी कर पाए हैं ऐसा
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget