एक्सप्लोरर

टीम इंडिया अगर निडर होकर वर्ल्ड कप फाइनल खेली तो टीम जरूर कप जीतेगी: झूलन गोस्वामी

इस विश्व कप में सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे का प्रावधान नहीं रखा गया था और इसलिए भारत को ग्रुप चरण का अंत पहले स्थान पर करने के कारण फाइनल में जगह मिली जबकि इंग्लैंड को मायूस होना पड़ा.

भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी ने कहा है कि हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम में पहला टी-20 विश्व कप जीतने का दमखम है. भारत ने पहली बार टी-20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई है. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर गुरुवार को होने वाला पहला सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो गया जिसके बाद टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई. झूलन ने कहा, "यह अच्छी खबर है, उन्होंने अभी तक विश्व कप तक अपना वर्चस्व दिखाया है और ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया था. सेमीफाइनल रद्द हो गया लेकिन यह खेल का हिस्सा है." इस विश्व कप में सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे का प्रावधान नहीं रखा गया था और इसलिए भारत को ग्रुप चरण का अंत पहले स्थान पर करने के कारण फाइनल में जगह मिली जबकि इंग्लैंड को मायूस होना पड़ा. झूलन ने कहा है कि अब जबकि टीम फाइनल में पहुंच चुकी है तो टीम के लिए सबसे बड़ा काम दबाव में न आकर अपनी निडर क्रिकेट खेलना है. उन्होंने कहा, "दबाव वहां होगा. विश्व कप का फाइनल बड़ा स्टेज है. दबाव के साथ तालमेल बिठाना अहम बात है. उन्होंने अभी तक निडर क्रिकेट खेली है और मुझे उम्मीद है कि वह फाइनल में भी ऐसा कर पाएंगी और विश्व कप जीतेंगी." 35 साल की झूलन ने कहा कि फाइनल में पहुंचना ही एक बड़ी उपलब्धि है और बिना डरे क्रिकेट खेलना टीम को ट्रॉफी दिला सकता है. उन्होंने कहा, "फाइनल में वो भी इस तरह, बड़ी उलब्धि है. उन्हें इसी तरह की निडर क्रिकेट खेलनी जारी रखनी चाहिए." झूलन ने साथ ही कहा कि रविवार को मेलबर्न में होने वाला फाइनल मैच महिला क्रिकेट के लिए एक अच्छा विज्ञापन होगा. उन्होंने कहा, "फाइनल मेलबर्न में होना है और यह बड़ा मैच होगा. मुझे फुल हाउस की उम्मीद है. यह पूरे विश्व में महिला क्रिकेट के लिए बड़ा विज्ञापन होगा. इससे भारतीय क्रिकेट भी आगे बढ़ेगी."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
NEET-UG Protest: 'उन्हें दबाइए मत...,' संजय मांजरेकर ने छात्रों के प्रोटेस्ट का किया समर्थन
NEET-UG Protest: 'उन्हें दबाइए मत...,' संजय मांजरेकर ने छात्रों के प्रोटेस्ट का किया समर्थन
क्या भारतीय टीम की कैप अब इतनी आसानी से मिलने लगी है?
क्या भारतीय टीम की कैप अब इतनी आसानी से मिलने लगी है?
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget