एक्सप्लोरर

गिल ने बनाए 430, आकाशदीप और सिराज की आंधी में उड़ा इंग्लैंड; भारत की 58 साल बाद आई ऐतिहासिक जीत

IND vs ENG Highlights: भारत ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 336 रनों से हरा दिया है. इसी के साथ सीरीज में टीम इंडिया ने 1-1 से बराबरी कर ली है. आकाशदीप ने मैच में कुल 10 विकेट लिए.

IND vs ENG 2nd Test Highlights: भारत ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 336 रनों से हरा दिया है. इसी के साथ सीरीज में टीम इंडिया ने 1-1 से बराबरी कर ली है. बर्मिंघम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड टीम को 608 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में इंग्लिश टीम सिर्फ 271 रन ही बना पाई. भारत की इस जीत में कप्तान शुभमन गिल के अलावा मोहम्मद सिराज और आकाशदीप (Akash Deep Wickets) ने बड़ा योगदान दिया.

58 साल बाद आई ऐतिहासिक जीत

बर्मिंघम का एजबेस्टन मैदान टेस्ट में भारत के लिए किसी बुरे सपने की तरह रहा है. यहां टीम इंडिया ने 1967 में पहला टेस्ट मैच खेला था, लेकिन अब तक उसे एजबेस्टन पर जीत नसीब नहीं हुई थी. कपिल देव, विराट कोहली से लेकर एमएस धोनी जैसे दिग्गज भी अपनी कप्तानी में भारत को इस मैदान पर जीत नहीं दिला पाए थे. अब आखिरकार शुभमन गिल ने अपनी कप्तानी में 58 साल से चले आ रहे हार के सिलसिले को समाप्त कर दिया है.

मैच का सार

इंग्लैंड ने टॉस जीता, लेकिन पहले गेंदबाजी चुनी. इस फैसले की जमकर आलोचना की गई थी. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की और कप्तान शुभमन गिल के 269 रनों के दम पर 587 रन बना डाले. पहली पारी में टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल ने 87 और रवींद्र जडेजा ने 89 रनों की पारी खेली. जवाब में हैरी ब्रूक ने 158 रन और जैमी स्मिथ ने 184 रन बनाए, लेकिन उनके अलावा कोई और बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. नतीजन इंग्लैंड की टीम 407 रनों पर सिमट गई. पहली पारी में भारत को 180 रनों की विशाल बढ़त मिली थी.

जब तक भारत की दूसरी पारी आई, तब भारतीय बल्लेबाजों ने तेजी से स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया. कप्तान गिल ने दूसरी पारी में भी 161 रन बनाए, जिससे गिल ने पूरे मैच में 430 रन बना डाले थे. गिल दुनिया के ऐसे सिर्फ 5वें बल्लेबाज बने, जिन्होंने किसी एक टेस्ट मैच में कुल 400 से ज्यादा रन बनाए हों. दूसरी पारी में केएल राहुल (55), ऋषभ पंत (65) और रवींद्र जडेजा (69), तीनों बल्लेबाजों ने फिफ्टी लगाई. भारत ने अपनी दूसरी पारी 427 रनों पर घोषित कर दी थी.

इंग्लैंड को चौथी पारी में 608 रनों का लक्ष्य मिला. टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड की आधी टीम 84 के स्कोर तक पवेलियन लौट गई थी. पांचवें दिन जब इंग्लैंड के बल्लेबाज मैदान में उतरे, तो पहले घंटे में ही साफ हो गया था कि इंग्लिश टीम ड्रॉ के इरादे से बल्लेबाजी कर रही है. बेन स्टोक्स और जैमी स्मिथ ने काफी देर तक भारत को जीत से दूर धकेलने का काम किया, लेकिन सफल नहीं हुए. स्टोक्स के आउट होने के बाद इंग्लैंड नियमित अंतराल पर विकेट गंवाता रहा.

यह भी पढ़ें:

क्रिस्टीयानो रोनाल्डो की बहन को आया गुस्सा, कह दी बहुत बड़ी बात; युवा फुटबॉलर के निधन से जुड़ा है मामला

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Live: भारत को लगा डबल झटका, अभिषेक के बाद नमन धीर आउट; 248 के चेज में 5वां विकेट गिरा
Live: भारत को लगा डबल झटका, अभिषेक के बाद नमन धीर आउट; 248 के चेज में 5वां विकेट गिरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
शाई होप का शतक, भारतीय गेंदबाजों की बंपर पिटाई, चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने ठोके 247 रन
शाई होप का शतक, भारतीय गेंदबाजों की बंपर पिटाई, चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने ठोके 247 रन
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget