एक्सप्लोरर

INDvsSL: श्रीलंका से निपटने के लिए भारत ने किया रिवर्स स्वीप-शार्ट गेंदों का अभ्यास

श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट की श्रृंखला की तैयारी कर रही भारतीय टीम ने आज यहां ट्रेनिंग सत्र के दौरान शार्ट गेंद का सामना करने और स्पिनरों के खिलाफ रिवर्स स्वीप खेलने का अभ्यास किया.

कोलकाता: श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट की श्रृंखला की तैयारी कर रही भारतीय टीम ने आज यहां ट्रेनिंग सत्र के दौरान शार्ट गेंद का सामना करने और स्पिनरों के खिलाफ रिवर्स स्वीप खेलने का अभ्यास किया.

भारतीय टीम के सहयोगी स्टाफ को अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, लोकेश राहुल और कप्तान विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को शार्ट पिच गेंदों के लिए थ्रोडाउन करते देखा गया. टीम ने 16 नवंबर से ईडन गार्डन्स में शुरू हो रहे पहले टेस्ट से पूर्व पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया.

रहाणे ने सबसे अधिक लगभग आधे घंटे तक थ्रोडाउन का सामना किया. उन्होंने लंबे समय तक शार्ट पिच गेंदें खेली जो इस बात का संकेत है कि दो महीने के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान भारतीय टीम को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. टीम को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन टेस्ट, छह वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं.

नेट्स पर भारत ने अपने बल्लेबाजी क्रम के अनुसार अभ्यास किया. राहुल और धवन सबसे पहले उतरे और उन्होंने स्पिन तथा तेज गेंदबाजी का सामना किया.

दायें हाथ के बल्लेबाज राहुल और बायें हाथ के धवन ने मुख्य रूप से कवर्स में बल्लेबाजी की और कुछ मौकों पर रिवर्स स्वीप खेले. रहाणे ने हालांकि रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव जैसे स्पिनरों के खिलाफ गैरपारंपरिक शाट खेले जिससे श्रीलंका के रंगना हेराथ और लक्षण संदाकन जैसे स्पिनरों के खिलाफ भारत की रणनीति का अंदाजा लगाया जा सकता है.

यहां पहुंचने के घंटों बाद कोहली ढाई घंटे के अभ्यास सत्र के दौरान पूरी तरह से लय में दिखे. उन्होंने ड्रिल्स के साथ शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने थ्रोडाउन और शार्ट पिच गेंदों का सामना किया और फिर नेट्स पर पहुंचे. उन्होंने भी स्पिनरों के खिलाफ रिवर्स स्वीप खेले.

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने हालांकि इसे अधिक तवज्जो नहीं देते हुए कहा, ‘‘यह इस पर निर्भर करता है कि किसी गेंद के प्रति आप कैसी प्रतिक्रिया देते हैं. ऐसा नहीं है कि हमने किसी विशेष गेंदबाज के खिलाफ अलग रणनीति बनाई है. इस तरह का कोई अनिवार्य शाट नहीं है.’’ गुजरात के खिलाफ सौराष्ट्र की ओर से कल समाप्त हुए रणजी ट्राफी मैच में खेलने वाले चेतेश्वर पुजारा और रविंद्र जडेजा ने आज आराम करने का फैसला किया.

टीम अधिकारी ने कहा, ‘‘वे यहां आ गए हैं लेकिन ट्रेनिंग के लिए कल आएंगे.’’ तीन साल पहले यहां एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में विश्व रिकार्ड 264 रन की पारी खेलने वाले रोहित शर्मा बाद में पिच देखने पहुंचे. रहाणे और कोच रवि शास्त्री को भी पिच का मुआयना करते हुए देखा गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एबी डिविलियर्स 0 पर आउट, डु प्लेसिस भी नहीं चले, फिर भी टीम इंडिया की करारी हार
डिविलियर्स 0 पर आउट, डु प्लेसिस भी नहीं चले, फिर भी टीम इंडिया हारी
IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप
IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इंडिया सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका, 2 मेन खिलाड़ी बाहर
इंडिया सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका, 2 मेन खिलाड़ी बाहर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget