एक्सप्लोरर

INDvsENG: नायर के तीहरे शतक के साथ रिकॉर्ड स्कोर पर भारत

INDvsENG: नायर के तीहरे शतक के साथ रिकॉर्ड स्कोर पर भारत

INDvsENG: नायर के तीहरे शतक के साथ रिकॉर्ड स्कोर पर भारत


चेन्नईः करुण नायर (नाबाद 303) के शानदार शतक की बदौलत भारत ने पांचवें टेस्ट के चौथे दिन सोमवार को अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 759 रन बनाकर घोषित कर दी. इसी के साथ भारत ने इंग्लैंड की पहली पारी के स्कोर 477 रनों पर 282 रनों की बढ़त ले ली है.


 


तीसरा टेस्ट मैच खेल रहे नायर का यह पहला टेस्ट शतक था और पहले शतक के तौर पर तीहरा शतक लगाने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए हैं.


 


यह भारत का टेस्ट क्रिकेट की किसी पारी में अब तक का सर्वोच्च स्कोर भी है. इससे पहले भारत का सर्वोच्च स्कोर 726 रन था, जो उसने श्रीलंक के खिलाफ 2009 में मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में बनाए थे.


 


नायर भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में तीहरा शतक लगाने वाले विरेंद्र सहवाग के बाद दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. नायर ने इस मैच में वी. वी. एस. लक्ष्मण (281) को पीछे छोड़ दिया है. नायर का यह स्कोर भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में तीसरा व्यक्तिगत सर्वोच्च स्कोर है.


 


भारत ने अपने तीसरे दिन के स्कोर 391 रनों पर चार विकेट से आगे खेलने शुरू किया. भारत ने पहले सत्र में मुरली विजय (29) का एकमात्र विकेट गंवाया. मुरली पिछले दिन के स्कोर चार विकेट पर 291 रनों में 44 रन और जोड़ने के बाद 435 के कुल योग पर लियाम डॉसन की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए. इसके बाद रविचन्द्रन अश्विन (67) ने नायर का साथ थामा और छठे विकेट के लिए 181 रनों की साझेदारी की.


 


इस साझेदारी को स्टुअर्ट ब्रॉड ने तोड़ा. इसके बाद रविंद्र जडेजा (51) ने नायर के साथ पारी को आगे बढ़ाया और सातवें विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। जडेजा 754 के कुल स्कोर पर लियाम डॉसन का शिकार बने.


 


इंग्लैंड के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड और डॉसन ने दो-दो विकेट लिए. उनके अलावा मोइन अली, आदिल रशीद, और बेन स्टोक्स ने एक-एक विकेट लिया है.


 


इंग्लैंड ने पहली पारी में मोइन (146), जोए रूट (88), जॉनी बेयरस्टो (49), डॉसन (नाबाद 66) और राशिद (60) की बदौलत 477 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया.


 


पांच मैचों की श्रृंखला का यह आखिरी टेस्ट है। भारत ने पहले ही श्रृंखला 3-0 से बढ़त ले रखी है.


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget