एक्सप्लोरर

IND vs ENG: भारत ने 20 साल बाद इंग्लैंड को वर्ल्ड कप में हराया, विश्व कप में ठोका जीत का 'सिक्सर', शमी-बुमराह के सामने अंग्रेज ढेर

IND vs ENG: भारत ने पहले खेलने के बाद लखनऊ की स्लो पिच पर 229 रन बनाए थे. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 129 रन ही बना सकी. भारत की इस जीत के हीरो रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह.

India vs England Full Match Highlights: मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के सामने लो स्कोरिंग मुकाबले में 100 रनों से जीत दर्ज की. भारत ने पहले खेलने के बाद लखनऊ की स्लो पिच पर 229 रन बनाए थे. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 129 रनों पर ही ढेर हो गई. 

भारत की इस जीत के हीरो रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह. इन दोनों ने लो स्कोरिंग मुकाबले में इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया. शमी ने चार विकेट झटके. वहीं बुमराह ने तीन इंग्लिश बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. 

भारत से मिले 230 रनों के मामूली से लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने पहले दो ओवर में बिना किसी विकेट के 17 रन बना लिए थे. तब ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड इस टारगेट को आसानी से हासिल कर लेगी, लेकिन फिर पांचवें ओवर में 30 के कुल स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने डेविड मलान को आउट कर इंग्लैंड को पहला झटका दिया. अगली ही गेंद पर बुमराह ने जो रूट को भी आउट कर दिया. इस तरह इंग्लैंड ने 30 रनों पर दो विकेट गंवा दिए. 

इसके बाद मोहम्मद शमी ने बेन स्टोक्स को शून्य पर आउट कर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी. फिर शमी ने बेयरस्टो को भी बोल्ड कर दिया. इस तरह बिना किसी विकेट के 30 रन बनाने वाली इंग्लैंड ने 39 रनों पर चार विकेट गंवा दिए. 

इंग्लैंड की टीम इन शुरुआती झटकों से उबर नहीं सकी. शमी और बुमराह ने इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर ध्वस्त किया तो बाकी का काम कुलदीप यादव ने कर दिया. कुलदीप ने 52 के कुल स्कोर पर जोस बटलर को आउट कर इंग्लैंड को पांचवां झटका दिया. 

52 रनों पर आधी टीम के आउट होने के बाद मोईन अली और लियाम लिविंगस्टोन ने संभलकर खेलना शुरू किया. हालांकि, वे ज्यादा देर नहीं टिक सके. 24वें ओवर में 81 के स्कोर पर इंग्लैंड का छठा विकेट गिर गया. मोहम्मद शमी ने मोईन अली को आउट कर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी. इसके बाद क्रिस वोक्स 10, लियाम लिविंगस्टोन 27, आदिल रशीद 13 और मार्क वुड शून्य पर आउट हुए. इस तरह पूरी इंग्लिश टीम 129 रनों पर ऑलआउट हो गई. 

भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सात ओवर में 2 मेडन के साथ सिर्फ 22 रन देकर चार विकेट झटके. वहीं जसप्रीत बुमराह ने 32 रन देकर तीन विकेट चटकाए. इसके अलावा कुलदीप यादव ने 24 रन देकर दो इंग्लिश बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. 

यह भी पढ़ें-

IND vs ENG: लखनऊ की पिच पर एक-एक रन बनाने के लिए बल्लेबाजों ने किया कड़ा संघर्ष, क्रिकेट विशेषज्ञों ने उठाए सवाल

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AUS vs BAN Highlights: पहले टेस्ट पर बांग्लादेश ने कसा शिकंजा, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी का बुरा हाल
पहले टेस्ट पर बांग्लादेश ने कसा शिकंजा, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी का बुरा हाल
गंभीर-अगरकर से ऊंचे पद पर बैठेंगे वीवीएस लक्ष्मण! बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में BCCI
गंभीर-अगरकर से ऊंचे पद पर बैठेंगे वीवीएस लक्ष्मण! बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में BCCI
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget