एक्सप्लोरर

India vs Australia: टेस्ट बल्लेबाज़ों की मदद के लिए सिडनी पहुंचे बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़

आज से शुरु होने जा रही भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज़ से पहले बीसीसीआई ने टेस्ट बल्लेबाज़ों की मदद के लिए संजय बांगड़ को सिडनी भेज दिया है.

टीम इंडिया आज से अपने लगभग दो महीने लंबे दौरे की शुरुआत करेगी. आज भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें पहले टी20 के लिए मैदान पर उतरेंगी. लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 श्रृंखला की शुरुआत भले ही आज से हो रही हो लेकिन भारतीय टीम प्रबंधन ने बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ को सिडनी भेज दिया है जिससे कि टेस्ट विशेषज्ञों की पांच दिवसीय प्रारूप की तैयारी में मदद की जा सके. टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत छह दिसंबर से होगी.

भारतीय टीम अपना पहला टी20 मैच बुधवार को ब्रिसबेन में खेलेगी लेकिन बांगड़ पृथ्वी शॉ, हनुमा विहारी जैसे खिलाड़ियों की मदद करेंगे जो अगले पांच दिन सिडनी में नेट सत्र में हिस्सा लेंगे.

इस फैसले की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया, ‘‘बल्लेबाजी कोच बांगड़ हमारे एक थ्रोडाउन विशेषज्ञ नुवान और लाजिस्टिक मैनेजर के साथ सिडनी पहुंच चुके हैं. न्यूजीलैंड से टेस्ट विशेषज्ञ खिलाड़ी भी पहुंच चुके हैं जो 28 नवंबर से होने वाले प्रथम श्रेणी मैच से पूर्व बांगड़ के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग करेंगे.’’

यह फैसला मुख्य रूप से इसलिए किया गया क्योंकि जो खिलाड़ी टी20 में हिस्सा नहीं ले रहे उनमें एक किशोर सलामी बल्लेबाज (पृथ्वी) और एक मध्यक्रम का युवा बल्लेबाज (हनुमा विहारी) है.

अधिकारी ने कहा, ‘‘पृथ्वी और हनुमा दोनों पहली बार आस्ट्रेलिया दौरे पर गए हैं. 25 नवंबर तक वे बांगड़ के मार्गदर्शन में अजिंक्य रहाणे, मुरली विजय और पार्थिव पटेल के साथ ट्रेनिंग करेंगे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘रवि (शास्त्री) वहां है और विराट (कोहली) और रोहित (शर्मा) जैसे सीनियर भी हैं इसलिए बेहतर यही है कि संजय आस्ट्रेलियाई हालात की अपनी समझ के साथ पहली बार दौरे पर गए खिलाड़ियों की मदद करें. ’’

हालांकि मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा की तेज गेंदबाजी जोड़ी के कुछ दिनों में यहां पहुंचने की उम्मीद है और टेस्ट टीम के सदस्य न्यू साउथ वेल्स ग्रेड क्रिकेट के नेट गेंदबाजों का सामना करेंगे.

बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारे दूसरी पंक्ति के तेज गेंदबाजों के न्यूजीलैंड में होने और रणजी ट्राफी चलने के कारण हमने महसूस किया कि किसी ऐसे गेंदबाज को नहीं बुलाया जाए जो प्रतिस्पर्धी मैच खेल रहा है. हमने क्रिकेट आस्ट्रेलिया से बात की और न्यू साउथ वेल्स से अच्छे नेट गेंदबाज मुहैया कराए जाएंगे.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget