एक्सप्लोरर

Asian Games 2023: किन मायनों में भारत के लिए खास रहा इस बार का एशियन गेम्स?

Asian Games 2023 Medal Tally: एशियन गेम्स 2023 में भारत 107 पदकों के साथ मेडल टेबल में चौथे स्थान पर रहा. यह पहली बार है जब भारत ने एशियन गेम्स में 100 से ज्यादा पदक जीते.

India at Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 भारत के लिए एतिहासिक रहा. इस बार भारत के हिस्से 107 पदक आए. एशियन गेम्स के 72 सालों के इतिहास में यह पहली बार है जब भारत ने 100 से ज्यादा पदक जीते हैं. यह इन खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इससे पहले भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन साल 2018 में हुए एशियन गेम्स में आया था. तब भारत ने 70 पदक जीते थे. यानी इस बार भारत के पदकों में कुल 37 मेडल का इजाफा हुआ है. यह वाकई एक बड़ी उपलब्धि है.

भारतीय दल ने इस बार 28 गोल्ड मेडल भी अपने नाम किए. गोल्ड जीतने के लिहाज से भी इस बार का एशियन गेम्स भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ रहा. इस मामले में पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 16 गोल्ड मेडल था, जो कि 2018 के एशियन गेम्स में ही आए थे. यानी गोल्ड में भी सीधे-सीधे 12 पदकों का इजाफा हुआ है. 5 साल के अंतराल में यह बढ़त कोई छोटी-मोटी बात नहीं है.

कई स्पर्धाओं में रचे गए इतिहास
पदकों की संख्या के लिहाज से तो यह एशियन गेम्स भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ रहा ही, साथ ही कई स्पर्धाओं में जो इतिहास रचे गए, उन्होंने भी इस बार के एशियाई खेलों को भारत के लिए यादगार बना दिया. जैसे- बैडमिंटन के पुरुष डबल्स इवेंट में सात्विक और चिराग ने एशियन गेम्स के इतिहास में भारत के लिए पहला स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया. बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणॉय ने भी बड़ी उपलब्धि हासिल की. वह एशियन गेम्स के इतिहास में बीते 41 सालों में बैडमिंटन पुरुष सिंगल्स इवेंट में पदक लाने वाले पहले भारतीय बने.

इसी तरह, दीपिका पल्‍लीकल और हरिंदर पाल सिंह संधू ने स्‍क्‍वाश में मिक्‍स्‍ड डबल्‍स इवेंट में गोल्‍ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. एशियन गेम्‍स में स्‍क्‍वाश में पहली बार मिक्‍स्‍ड डबल्‍स स्‍पर्धा को शामिल किया गया था. भारत इसका पहला चैंपियन बना. महिला एथलीट विथ्या रामराज ने 400 मीटर हर्डल रेस में भारतीय एथलीट पीटी उषा के 39 साल पुराने नेशनल रिकॉर्ड को छू लिया. उन्होंने 55.42 सेकंड में अपनी रेस पूरी की.

मिलेगा खेलों को और बढ़ावा
एशियन गेम्स में ऐसी कई स्पर्धाएं रहीं, जिनमें भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास रचा. सेपक टकरा जैसे खेल जो भारत के लिए कभी अजीब थे, उस खेल में भी भारतीय खिलाड़ियों ने पदक जीत लिया. कुल मिलाकर इस बार के एशियाई खेलों में पदकों की बड़ी हुई संख्या के साथ-साथ, जिस तरह से भारतीय खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में अपनी छाप छोड़ी, उससे भारत में खेलों को और बढ़ावा मिलना तय है.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS, World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के अब्दुल्ला शफीक ने रचा इतिहास, 49 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में हुआ ऐसा
पाकिस्तान के अब्दुल्ला शफीक ने रचा इतिहास, 49 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में हुआ ऐसा
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
बिना अभ्यास के भारत से भिड़ेगा ऑस्ट्रेलिया, टेस्ट सीरीज को लेकर कोच ने खोला राज
बिना अभ्यास के भारत से भिड़ेगा ऑस्ट्रेलिया, टेस्ट सीरीज को लेकर कोच ने खोला राज

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget