एक्सप्लोरर

WTC Final 2021: 217 पर सिमटी भारत की पहली पारी, जैमीसन ने झटके पांच विकेट

India vs New Zealand WTC Final 2021: भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 217 रन ही बना सकी. न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमीसन ने 31 रन देकर पांच विकेट लिए.

IND vs NZ WTC Final 2021: साउथैंप्टन के रोज बाउल में खेले जा रहे आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन भारतीय टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 217 रनों पर ही सिमट गई. बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल आधे घंटे की देरी से शुरू हुआ. आज शुरुआत से ही तेज़ गेंदबाजों को पिच से मदद मिली और भारत ने महज़ 71 रनों पर अपने सात विकेट गवां दिए. 

टीम इंडिया के लिए उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने 117 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से सबसे ज्यादा 49 रनों की पारी खेली. उनके अलावा कप्तान विराट कोहली ने 132 गेंदों पर एक चौके की मदद से 44 रन बनाए. वहीं रोहित शर्मा ने 34, शुभमन गिल ने 28, रविचंद्रन अश्विन ने 22, रविंद्र जडेजा ने 15, चेतेश्वर पुजारा ने आठ, ऋषभ पंत ने चार, इशांत शर्मा ने चार और मोहम्मद शमी ने नाबाद चार रन बनाए. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह खाता खोले बिना आउट हुए. 

न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमिसन ने 31 रन देकर पांच विकेट लिए. वहीं नील वैगनर और ट्रेंट बोल्ट ने दो-दो विकेट लिए जबकि टिम साउथी को एक विकेट मिला. 

पहली बार ओवर नाइट स्कोर पर आउट हुए कोहली 

भारतीय कप्तान विराट कोहली आज अपने कल के स्कोर में कोई इज़ाफा नहीं कर सके और 44 के निजी स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए. अपने टेस्ट करियर में कोहली पहली बार ओवर नाइट स्कोर यानी एक दिन पहले के स्कोर पर आउट हुए. भारत का कोई भी बल्लेबाज़ अर्धशतक नहीं लगा सका और रहाणे ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया का बदला कोच, रोहित शर्मा की आई प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले
टीम इंडिया का बदला कोच, रोहित शर्मा की आई प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget