एक्सप्लोरर

अपनों को खो कर सबसे बड़े 'टेस्ट' के लिए राशिद तैयार

एक साल से राशिद अपने घर नहीं गए हैं तो वहीं हाल ही में बम धमाके में अपने खास दोस्त को खो चुके हैं. सबके बीच राशिद देश के पहले टेस्ट के लिए पूरी तरह तैयार हैं जो कि 14 जून से बेंगलुरू में खेला जाएगा.

क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में तहलका मचा रहे अफगानिस्तान के शहजादे लेग स्पिनर राशिद खान भारत के खिलाफ अपने देश के पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में ‘‘ सब्र के इम्तिहान ’’ के लिए तैयार हैं. हालाकि उनके घर में अभी भी सबकुछ ठीक नहीं है. एक साल से राशिद अपने घर नहीं गए हैं तो वहीं हाल ही में बम धमाके में अपने खास दोस्त को खो चुके हैं. सबके बीच राशिद देश के पहले टेस्ट के लिए पूरी तरह तैयार हैं जो कि 14 जून से बेंगलुरू में खेला जाएगा.

19 साल के राशिद ने कहा , ‘‘टेस्ट क्रिकेट वनडे और टी 20 खेलने से बहुत ज्याद अलग नहीं है. मुझे चार दिवसीय मैचों में जब भी मौका मिला मैंने अच्छा प्रदर्शन किया. अगर मैं टेस्ट मैच के बारे में सोच कर अपनी गेंदबाजी में बदलाव करूंगा तो यह मेरे लिए सही नहीं होगा. मैं उसी रफ्तार से गेंदबाजी करूंगा जिससे अब तक करता रहा हूं.’’

उन्होंने कहा , ‘‘मुझे यह सुनिश्चित करना होगा कि मैं सब्र रखूं. मुझे पता है ऐसा भी समय होगा जब मुझे 20 ओवर तक कोई विकेट नहीं मिलेगा. और ऐसा भी हो सकता है कि मुझे दो ओवर में दो विकेट मिल जाए. यही टेस्ट क्रिकेट है.’’

उन्होंने ने कहा , ‘‘यह सब्र का इम्तिहान होगा. इस बात की भी संभावना है कि मुझे विकेट ही नहीं मिले.’’

राशिद पिछले एक साल से अपने देश नहीं गए है और हाल ही में उन्होंने आतंकवादी हमले में अपने एक दोस्त को खोया है. वह अपने देश के लोगों के लिए मैदान में सही सोच के साथ उतरना चाहते हैं.

उन्होंने कहा , ‘‘मैं एक साल से घर नहीं गया हूं. मुझे अपने परिवार और दोस्तों की काफी कमी महसूस होती है. वहां धमाके की खबरों से मुझे काफी दुख होता है. आईपीएल के दौरान भी मेरेहोम टाउन में धमाका हुआ. मैंने उसमें अपने एक दोस्त को खो दिया. मैं काफी दूखी हूं.’’

आईपीएल क्वालीफायर में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 10 गेंद में 34 रन की पारी खेलने वाले इस खिलाड़ी से जब हरफनमौला खेल में निखार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा , ‘‘ मैंने कभी यह नहीं सोचा था कि इतने कम समय में इतना कुछ हासिल करूंगा. यह सपने की तरह है.’’

उन्होंने कहा कि भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर से सराहना मिलना सपना सच होने की तरह है. तेंदुलकर ने राशिद को मौजूदा समय का सर्वश्रेष्ठ टी 20 गेंदबाज करार दिया था.

राशिद ने कहा , ‘‘सचिन का ट्वीट सपने की तरह था. मैं घंटों तक इस बारे में सोचता रहा कि उन्हें क्या जवाब दूं. मैं काफी खुश था. विराट और धोनी ने भी आईपीएल के दौरान मेरी तारीफ की. इससे आपका मनोबल बढ़ता है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
पिछली 5 टी20 सीरीज में भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड कैसा? जानें किसका रहा दबदबा
पिछली 5 टी20 सीरीज में भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड कैसा? जानें किसका रहा दबदबा
कोलकाता भगदड़ पर छलका सौरव गांगुली का दर्द, पूर्व क्रिकेटर हुए भावुक
कोलकाता भगदड़ पर छलका सौरव गांगुली का दर्द, पूर्व क्रिकेटर हुए भावुक
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget