एक्सप्लोरर

150 की स्पीड से बॉलिंग करने वाले यूपी के इस गेंदबाज की टीम इंडिया में एंट्री, दिलीप ट्रॉफी और रणजी में ढाया था कहर

Emerging Teams Asia Cup 2024: इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2024 में भारतीय टीम की कप्तानी तिलक वर्मा करेंगे. यह टूर्नामेंट 18 अक्टूबर से शुरू होगा.

Aqib Khan India Squad Emerging Teams Asia Cup 2024: इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2024 की शुरुआत 18 अक्टूबर से शुरू होने वाली है और यह टूर्नामेंट 27 अक्टूबर तक चलेगा. टूर्नामेंट में कुल 8 टीम शामिल हैं और इंडिया ए को ग्रुप बी में ओमान, पाकिस्तान और यूएई के साथ रखा गया है. इंडिया ए की कप्तानी तिलक वर्मा कर रहे होंगे, लेकिन इस बीच 20 वर्षीय तेज गेंदबाज आकिब खान भी सुर्खियां बटोरने में सफल रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से आने वाले आकिब खान 150 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं और दिलीप ट्रॉफी में उन्होंने तेज गेंदबाजी से कहर बरपाया था. इंडिया ए के लिए खेलते हुए उन्होंने 2 मैचों में 8 विकेट लेकर सनसनी फैलाई थी. यही नहीं बल्कि उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ और रजत पाटीदार जैसे टॉप बल्लेबाजों का विकेट लेकर भी क्रिकेट जगत में पहचान बना ली है. इससे पहले उन्होंने रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में भी घातक गेंदबाजी करते हुए 4 मैचों में 13 विकेट चटकाए थे.

150 की रफ्तार से चौंकाया

आकिब खान ने दिलीप ट्रॉफी में 150 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से सबको चौंका दिया था. भारतीय टीम पहले ही मयंक यादव को एक टॉप फास्ट बॉलर के रूप में तैयार कर रही है और अब आकिब खान ने भी भविष्य में भारत के लिए खेलने का दावा ठोक दिया है. फिलहाल उनका ध्यान इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2024 में इंडिया ए के लिए बढ़िया प्रदर्शन करने पर होगा. वो अब तक अपने फर्स्ट-क्लास करियर में 14 मैच खेल चुके हैं, जिनमें उनके नाम 37 विकेट हैं.

कब-कब होंगे इंडिया ए के मैच

इंडिया ए को ग्रुप बी में रखा गया है और 18-27 अक्टूबर तक चलने वाले टूर्नामेंट में भारत का पहला मैच 19 अक्टूबर को पाकिस्तान ए से होगा. उसके बाद भारत की टीम को 21 और 23 अक्टूबर को क्रमशः यूएई और ओमान के खिलाफ मैच खेलना है.

19 अक्टूबर - इंडिया ए vs पाकिस्तान ए

21 अक्टूबर - इंडिया ए vs यूएई

23 अक्टूबर - इंडिया ए vs ओमान

इंडिया ए का स्क्वाड: तिलक वर्मा (कप्तान), अभिषेक शर्मा, आयुष बदोनी, निशांत संधू, अनुज रावत, प्रभसिमरन सिंह, निहाल वाढ़ेरा, अंशुल कंबोज, रितिक शौकीन, आकिब खान, वैभव अरोड़ा, रसिख सलाम, साई किशोर, राहुल चाहर.

यह भी पढ़ें:

Gautam Gambhir: '1 दिन में 400 रन और 2 दिन... ', हेड कोच गौतम गंभीर ने बता डाला अपना प्लान

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
IND vs SL 1st Test: 90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget