एक्सप्लोरर

INDW vs ENGW: Shubha Satheesh ने अर्धशतक जड़कर तोड़ा रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को छोड़ा पीछे

India Women vs England Women: भारत और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच टेस्ट मैच चल रहा है. इसमें डेब्यू करने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी शुभा सतीश ने पहले ही मैच में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया है.

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के बीच नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी स्टेडियम में एक टेस्ट मैच रहा है. यह एकमात्र टेस्ट आज यानी 14 दिसंबर से शुरू हुआ है. इस मैच में भारत की ओर से तीन खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है, जिनमें कर्नाटक की एक 24 साल की युवती शुभा सतीश भी शामिल हैं. इस ऑलराउंडर खिलाड़ी को कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने का मौका दिया, और उस मौके को शुभा ने दोनों हाथ से लपक लिया है.

डेब्यू में जड़ा दूसरा सबसे तेज अर्धशतक

अपने इस डेब्यू मैच में शुभा ने ना सिर्फ एक शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को मुश्किल परिस्थिति से निकाला बल्कि दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाकार स्मृति मंधाना जैसी दिग्गज खिलाड़ी का रिकॉर्ड भी अपने पहले मैच में ही तोड़ दिया है. शुभा ने इस टेस्ट मैच में सिर्फ 49 गेंदों में अर्धशतक लगाया, जो टेस्ट फॉर्मेट में किसी भारतीय महिला बल्लेबाज द्वारा लगाया गया दूसरा सबसे तेज अर्धशतक बन गया है.

भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए एक टेस्ट मैच में 51 गेंदों पर अर्धशतक बनाया था. शुभा अपने पहले टेस्ट मैच में ही स्मृति के उस रिकॉर्ड से आगे निकल गई है. हालांकि, इस लिस्ट में सबसे आगे भारत की पूर्व महिला क्रिकेटर संगीता दाबिर हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए एक टेस्ट मैच में सिर्फ 40 गेंदों में ही अर्धशतक बनाया था. 

जेमिमा ने भी डेब्यू मैच में लगाई हाफ सेंचुरी

शुभा ने आज अपनी पारी में 76 गेंदों में 69 रन बनाए, और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 90.79 का था. शुभा ने अपनी पारी में 13 चौके भी लगाए. उनके अलावा डेब्यू करने वाली दूसरी बल्लेबाज जेमिमा रॉड्रिग्स हैं. उन्हें भी कप्तान ने नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा था. इस महिला खिलाड़ी ने भी अपने पहले ही टेस्ट मैच में 99 गेंदों में 68 रनों की पारी खेल दी. 47 रन पर भारत के दो विकेट गिरने के बाद जेमिमा और शुभा ने मिलकर एक शतकीय साझेदारी की, और टीम इंडिया को मुश्किल से निकालने में मदद की. इस ख़बर को लिखे जाने तक भारत का स्कोर 70 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 324 रन था. इस मैच में डेब्यू करने वाली तीसरी खिलाड़ी रेणुका ठाकुर है. अब देखना होगा कि वो अपनी तेज गेंदबाजी से डेब्यू मैच को कितना खास बना पाती हैं.

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के 100वें टेस्ट मैच में भारत की 3 खिलाड़ी ने किया डेब्यू, क्या धमाल मचा पाएगी हरमनप्रीत कौर की युवा सेना?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस
सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस
रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'
रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'
अजिंक्य रहाणे के बाद ये 3 भारतीय क्रिकेटर जल्द ले सकते हैं संन्यास
अजिंक्य रहाणे के बाद ये 3 भारतीय क्रिकेटर जल्द ले सकते हैं संन्यास
वैभव को उपकप्तान बनाने पर उठा सवाल, 'वह अभी शुरुआती स्टेज...'
वैभव को उपकप्तान बनाने पर उठा सवाल, 'वह अभी शुरुआती स्टेज...'

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
Embed widget