एक्सप्लोरर

IND vs ZIM: टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने खुद ली हार की जिम्मेदारी, बताया कहां हो गई चूक?

India vs zimbabwe: टीम इंडिया द्विपक्षीय टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर गई है. पांच मैचों की इस टी20 सीरीज का पहला मैच 6 जुलाई को खेला गया. जिसमें जिम्बाब्वे ने भारत को हरा दिया.

IND vs ZIM Shubman Gill blames himself for India’s Loss: टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीतने के बाद भारत की पहली द्विपक्षीय टी20 सीरीज जिम्बाब्वे के साथ शुरू हो गई है. पांच मैचों की यह टी20 सीरीज 6 जुलाई से शुरू हुई थी. जिसमें भारत को पहले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इस करारी हार के बाद टीम इंडिया के नए युवा कप्तान शुभमन गिल ने खुद इस हार की जिम्मेदारी ली. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मैच में कहां गलतियां हुईं.

शुभमन गिल ने खुद ली हार की जिम्मेदारी
शुभमन गिल, भारतीय कप्तान का मानना है कि उनकी टीम ने गेंदबाजी तो अच्छी की, लेकिन फील्डिंग में चूक कर गई. उन्होंने ये भी कहा कि बल्लेबाजी में उन पर ज्यादा दबाव नहीं था, लेकिन चीजें उनके हिसाब से नहीं रहीं. गिल का कहना है कि मैच के बीच में ही वे पांच विकेट गंवा बैठे थे और अगर वह खुद ज्यादा देर तक क्रीज पर टिके रहते तो चीजें बदल सकती थीं. उन्होंने वाशिंगटन सुंदर की बल्लेबाजी की भी तारीफ की. अंत में उन्होंने कहा कि टीम के रूप में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा.

मैच के बाद हुए प्रेजेंटेशन में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा- "हमने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन फील्डिंग में चूक कर बैठे. थोड़े जंग लगे दिख रहे थे. हम समय लेकर बल्लेबाजी का लुत्फ उठाना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. आधे रास्ते में ही हमने 5 विकेट गंवा दिए. बेहतर होता अगर मैं अंत तक टिक जाता. जिस तरह से मैं आउट हुआ और मैच निकला, उससे निराश हूं. वाशी ने उम्मीदें जगाई रखीं. जब आपको सिर्फ 115 रनों का पीछा करना हो और आप चाहते हैं कि आपका नंबर 10 बल्लेबाज आपको मैच जिताए, तो आप जानते हैं कि कुछ गड़बड़ है."

भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच समरी
टॉस जीतकर टीम इंडिया ने फील्डिंग का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही. लेकिन इसके बाद वेस्ले मधेवी और ब्रायन बेनेट की बेहतरीन साझेदारी की बदौलत जिम्बाब्वे मजबूत स्थिति में आ गया था. लेकिन रवि बिश्नोई और वॉशिंगटन सुंदर के सामने जिम्बाब्वे लड़खड़ा गया. जिसके बाद जिम्बाब्वे 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 115 रन ही बना पाया.

जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत भी काफी निराशाजनक रही. अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट हो गए. एक तरफ शुभमन गिल पारी को संभाल रहे थे तो दूसरी तरफ टीम इंडिया के विकेट गिर रहे थे. फिर वॉशिंगटन सुंदर भी क्रीज पर आए और 34 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हो गए. जिम्बाब्वे की जबरदस्त गेंदबाजी के सामने भारतीय टीम पूरी तरह से फेल हो गई. जिसके चलते भारतीय टीम 20 ओवर में 102 रन पर ऑलआउट हो गई. जिम्बाब्वे ने यह मैच 13 रन से जीत लिया.

यह भी पढ़ें:
IND vs ZIM Live Telecast: कब, कहां और कैसे लाइव देखें भारत बनाम जिम्बाब्वे के मैच? यहां मिलेगी A टू Z डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
CJP Protest LIVE: 'मैं अभी जिंदा हूं…', मेदांता से बोले सोनम वांगचुक - '25 दिन की भूख हड़ताल में 11 किलो कम हुआ वजन
LIVE: 'मैं अभी जिंदा हूं…', मेदांता से बोले सोनम वांगचुक - '25 दिन की भूख हड़ताल में 11 किलो कम हुआ वजन
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
Embed widget