एक्सप्लोरर

IND vs WIN: शानदार जीत के बाद कप्तान कोहली ने की रोहित की जमकर तारीफ

पहले वनडे में भारत ने विंडीज को 47 गेंद पहले 8 विकेट से हरा दिया. भारत के सामने 323 रनों का विशाल लक्ष्य था लेकिन कोहली और रोहित ने बेहतरीन शतकीय पारी खेल टीम को जीत दिला दी.

विंडीज के खिलाफ पहले वनडे में 8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने उपकप्तान रोहित शर्मा की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि मुंबई का यह बल्लेबाज जब लय में होता है तो किसी भी लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है.

विंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच में कोहली (140) और रोहित (नाबाद 152) ने दूसरे विकेट के लिए 246 रन की साझेदारी के दम पर भारत ने 323 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को 7.5 ओवर में बाकी रहते ही हासिल कर लिया.

कोहली ने कहा, ‘‘यह काफी अच्छा लगता है, हमारे लिये यह आत्मविश्वास बढ़ाने वाला है. विंडीज ने बड़ा स्कोर बनाया था. 320 रन का लक्ष्य चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन हमें पता था की बड़ी साझेदारी कर के इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. जब दूसरे छोर पर रोहित हो तो यह ज्यादा मुश्किल नहीं होता है.’’

भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘मैं टॉप तीन बल्लेबाजों में ज्यादातर साथ देने वाले बल्लेबाज की भूमिका में रहता हूं क्योंकि रोहित और शिखर धवन तेजी से रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं.’’

कोहली को 107 गेंद में 140 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. उन्होंने कहा कि वह बल्लेबाजी का लुत्फ उठा रहे थे.

कोहली ने कहा, ‘‘आज का दिन वैसा था जहां मैं ज्यादा सहज महसूस कर रहा था और मैंने रोहित को कहा कि मैं तेजी से रन बनाउंगा और तुम साथ निभाने वाले बल्लेबाज की भूमिका में रहो.’’

कोहली ने कहा कि एकदिवसीय क्रिकेट में सफलता के लिए साझेदारी कायम करना जरूरी है.

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे आउट होने के बाद रोहित तेजी से रन बनाने लगे और अंबाती रायुडु उस भुमिका में आ गये जिसमें पहले रोहित थे.’’

विंडीज के कप्तान जासन होल्डर ने माना कि कोहली और रोहित की शानदार बल्लेबाजी ने उन्हें जीत से दूर कर दिया. उन्होंने अपनी टीम के युवा खिलाड़ी शिमरोन हेटमेयर की तारीफ की जिन्होंने 78 गेंद में 106 रन की धुआंधार पारी खेली.

होल्डर ने कहा, ‘‘हेटमायर की बल्लेबाजी से काफी खुश हूं. हमें गेंद से अच्छा प्रदर्शन करना होगा. लेकिन कोहली और रोहित को मैच को हमसे दूर ले जाना का श्रेय जाता हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget