एक्सप्लोरर

IND vs WI: शाई होप की अर्द्धशतकीय पारी से वेस्टइंडीज ने खड़ा किया सम्मानजनक स्कोर, भारत को दिया 284 रनों का लक्ष्य

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम को 284 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया है.

पांच वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने भारत को 284 रनों का लक्ष्य दिया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने शाई होप (95) और एशले नर्स की 22 गेंदों में 40 रनों की पारी की मदद से निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 283 रन बनाए.

शाई होप ने वेस्टइंडीज लिए एक बार फिर बेहतरीन पारी खेली. हालांकि होप पांच रनों से शतक से चूक गए. उन्होंने अपनी पारी में 113 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और तीन छक्के लगाए. होप के जाने के बाद विंडीज की टीम एक अच्छे स्कोर का सपना टूटता दिख रहा था, लेकिन नर्स ने अंत में तेजी से रन बटोरते हुए उसे सम्मानजनक स्कोर दिया. नर्स ने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए.

इससे पहले, विंडीज की शुरुआत खराब रही थी. 25 के कुल स्कोर पर चंद्रपॉल हेमराज (15) को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेज दिया. दूसरे सलामी बल्लेबाज केरन पावेल (21) को बुमराह ने 38 के कुल स्कोर पर आउट किया. टीम के अनुभवी बल्लेबाज मार्लन सैमुएल्स एक बार फिर विफल हुए और सिर्फ नौ रनों का योगदान दे सके.

मेहमान टीम ने अपने चार विकेट 55 के कुल स्कोर पर ही खो दिए. यहां से शिमरोन हेटमायर (37) और होप ने टीम को संभालने की कोशिश करते हुए स्कोरबोर्ड पर 111 रन टांगे. हेटमायर कुलदीप यादव की फिरकी पर महेंद्र सिंह धोनी द्वारा स्टंम्प कर दिए गए.

टीम ने अपना पांचवां विकेट रोवमैन पावेल (4) के रूप में खोया. होप को इस बार कप्तान जेसन होल्डर (37) का साथ मिला. इस साझेदारी को भुवनेश्वर कुमार ने 197 के कुल स्कोर पर होल्डर को आउट करते हुए तोड़ा. पदार्पण करने वाले फाबियान एलेन सिर्फ पांच रन ही बना सके.

होप अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन तभी बुमराह की गेंद पर 227 के कुल स्कोर पर पगबाधा दे दिए गए. नर्स आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर बुमराह का शिकार बने.

भारत के लिए इस बुमराह ने चार विकेट लिए. कुलदीप के हिस्से दो विकेट आए. भुवनेश्वर , खलील अहमद और युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG Highlights: तीसरे टी20 में टीम इंडिया को मिली इतिहास की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड ने रचा इतिहास; वैभव-अभिषेक सब फ्लॉप
तीसरे टी20 में टीम इंडिया को मिली इतिहास की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड ने रचा इतिहास; वैभव-अभिषेक सब फ्लॉप
तीसरे टी20 में भारत के सामने 202 रनों का लक्ष्य, प्रिंस यादव चमके; क्या श्रेयस अय्यर को मिलेगी पहली जीत?
तीसरे टी20 में भारत के सामने 202 का लक्ष्य, प्रिंस यादव चमके; श्रेयस अय्यर को मिलेगी पहली जीत?
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget