एक्सप्लोरर

IND vs WI: टीम चयन से पहले चोटिल हुए कोहली, भुवी-बुमराह को मिलेगा आराम

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान होना है लेकिन टीम के कप्तान विराट कोहली चोटिल हैं. चोट पर अपडेट के बाद ही टीम का एलान किया जाएगा.

एशिया कप में खिताब जीतने का बाद भारतीय टीम अब अपने होम सीरीज में वेस्टइंडीज के साथ भिड़ेगी. दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम का एलान शनिवार शाम रविवार को किया जाएगा. लेकिन उससे पहले बोर्ड को कप्तान विराट कोहली की चोट पर अपडेट का इंतजार है.

एशिया कप के लिए कोहली को आराम दिया गया था लेकिन अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि कोहली की चोट कैसी है और कहां लगी. उनके चोट को लेकर अपडेट आने के बाद ही टेस्ट सीरीज के लिए टीम का एलान किया जाएगा.

बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘विराट को कलाई में चोट है. इसके लिए उनके टेस्ट हो चुके हैं, बस राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के सहयोगी स्टाफ से अपडेट का इंतजार है. यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि उन्हें यह कलाई की चोट कैसे लगी. यह इंग्लैंड टेस्ट मैचों के दौरान या ट्रेनिंग सेशन में लगी होगी.’’

अगर कोहली की चोट गंभीर नहीं है तो चयनकर्ता दो टेस्ट मैचों के लिए टीम की घोषणा करेंगे या फिर वे सिर्फ पहले ही टेस्ट के लिए टीम घोषित करेंगे.

भुवी-बुमराह को आराम
बोर्ड के सूत्रों के अनुसार चयनकर्ता जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को टेस्ट मैचों में आराम देंगे. बुमराह ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से लगातार गेंदबाजी कर रहा है जिसके बाद एशिया कप में चार मैच में भी उसने गेंदबाजी की.

अधिकारी ने कहा, ‘‘बुमराह ने इंग्लैंड में तीन टेस्ट में 133 ओवर तक गेंदबाजी की और दुबई की इस गर्मी में भी उसने करीब अपना पूरा कोटा फेंका. उसे ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तैयार रहने के लिए थोड़े आराम की जरूरत है. भुवी को भी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए सहेजकर रखा जाना चाहिए.’’

अश्विन हुए फिट
हालांकि भारतीय खेमे के लिए अच्छी खबर यह है कि सीनियर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और वह चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘अश्विन फिट हैं और कूल्हे की चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं.’’

धवन को लेकर संशय
चयनकर्ताओं के लिए सबसे बड़ा फैसला होगा कि शिखर धवन को चुना जाएगा या नहीं. पृथ्वी शॉ के टीम में शामिल किए जाने की उम्मीद है जबकि मयंक अग्रवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बोर्ड अध्यक्ष एकादश के लिए 90 रन की पारी खेलकर अपना दावा सही समय पर पेश कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
सिर्फ 141 रन के चेज में इस भारतीय ने ठोका तूफानी शतक, बरसाए छक्के ही छक्के
सिर्फ 141 रन के चेज में इस भारतीय ने ठोका तूफानी शतक, बरसाए छक्के ही छक्के
'बुमराह को एक साल के लिए बाहर भेज दो...', पूर्व क्रिकेटर का हैरतअंगेज बयान
'बुमराह को एक साल के लिए बाहर भेज दो', पूर्व क्रिकेटर का हैरतअंगेज बयान
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget