एक्सप्लोरर

IND vs WI: सूर्यकुमार यादव ने टी20 फॉर्मेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि, इस मामले में टॉप पर बनाई जगह

Suryakumar Yadav Record: सूर्यकुमार यादव का ओवर ऑल परफॉर्मेंस अच्छा रहा है. वे टी20 फॉर्मेट में 1700 से ज्यादा रन बना चुके हैं.

Suryakumar Yadav Record IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. वेस्टइंडीज के पास इस सीरीज में 2-1 की बढ़त है. टीम ने शुरुआती दो मैचों में जीत हासिल की थी. वहीं भारतीय टीम ने तीसरा मुकाबला जीता था. भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने दमदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 83 रनों की पारी खेली थी. सूर्या ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिसे तोड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा.

सूर्यकुमार टी20 फॉर्मेट में 170 से ज्यादा के स्ट्राइट रेट के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर हैं. उन्होंने अभी तक 1780 रन बनाए हैं और इस दौरान स्ट्राइक रेट 170 से ज्यादा रहा है. इस मामले में कैमरून ग्रीन दूसरे नंबर पर हैं. ग्रीन ने 139 रन बनाए हैं. ग्रीन और सूर्या के बीच बहुत ही लंबा फासला है. हसन अली तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 129 रन बनाए हैं.

गौरतलब है कि सूर्या का टी20 फॉर्मेट में भारत के लिए अब तक शानदार प्रदर्शन रहा है. उन्होंने 51 मैचों में 1780 रन बनाए हैं. इस दौरान 3 शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं. सूर्या का सर्वश्रेष्ठ टी20 इंटरनेशनल स्कोर 117 रन है. वे भारत के लिए 26 वनडे मैच भी खेल चुके हैं. लेकिन इस फॉर्मेट में प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. सूर्या ने 24 पारियों में 511 रन बनाए हैं. उन्होंने दो अर्धशतक लगाए हैं.

बता दें कि टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज में 1-0 से हराया था. इसके बाद वनडे सीरीज में 2-1 से हराया. अब पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली भारतीय टीम इसमें अभी 2-1 से पीछे है. अब चौथा मैच 12 अगस्त और पांचवां मैच 13 अगस्त को खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें : Ravindra Jadeja: नाडा ने 2023 में जडेजा का किया सबसे ज्यादा डोप टेस्ट, कोहली और रोहित का नहीं हुआ एक भी टेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget