एक्सप्लोरर

IND vs WI: कोरोना के बढ़ते मामलों का असर, बदले गए भारत-वेस्टइंडीज मैचों के वेन्यू

India vs West Indies: वेस्टइंडीज की टीम फरवरी में भारत दौरे पर होगी. दोनों देशों के बीच 6 फरवरी से 20 फरवरी के बीच टी-20 और वनडे सीरीज खेली जानी है.

India Tour of West Indies: देश में हर दिन बढ़ते कोरोना के मामलों के कारण फरवरी में होने वाले भारत-वेस्टइंडीज (IND vs WI) मैचों के वेन्यू बदल दिए गए हैं. दोनों देशों के बीच 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेली जानी है. यह सभी मैच पहले अलग-अलग वेन्यू पर आयोजित होने वाले थे लेकिन अब यह महज 2 वेन्यू पर आयोजित होंगे.

BCCI ने तय किया है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के तीनों मुकाबले अहमदाबाद और टी-20 सीरीज के सभी 3 मैच कोलकाता में खेले जाएंगे. बोर्ड का कहना है कि दोनों टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ, मैच ऑफिशियल्स, ब्रॉडकास्टर्स को कोरोना संक्रमण का खतरा कम हो, इसलिए यह फैसला लिया गया है.

वेस्टइंडीज की टीम 6 फरवरी से 20 फरवरी तक भारत में वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगी. पहले ये मुकाबले कोलकाता और अहमदाबाद के अलावा विशाखापट्टनम, तिरुअनंतपुरम, जयपुर और कटक में भी खेले जाने वाले थे.

IND vs SA 2nd ODI: एक ही छोर पर इकट्ठे हो गए थे पंत और राहुल, रन आउट से बचे तो Delhi Capitals ने किया ये मजेदार ट्वीट

भारत-वेस्टइंडीज सीरीज का शेड्यूल
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे 6 फरवरी को खेला जाएगा. दूसरा वनडे 9 फरवरी और तीसरा वनडे 11 फरवरी को आयोजित होगा. तीनों वनडे मैच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे. इसके बाद दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज होगी. पहला टी-20 16 फरवरी, दूसरा 18 फरवरी और तीसरा 20 फरवरी को होगा. ये सभी टी-20 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेले जाएंगे.

Shikhan Dhawan-Ishan Kishan Dance: जिम में AP Dhillon के गाने पर शिखर और ईशान ने किया लाजवाब डांस, देखकर हंसते रहे बाकी क्रिकेटर्स

वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों सीरीज के लिए जल्द होगा टीम इंडिया का ऐलान
टीम इंडिया इस वक्त दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है. 23 जनवरी को यह दौरा समाप्त होगा. इसके ठीक बाद ही टीम इंडिया का आगामी सीरीज के लिए ऐलान होगा. सीमित ओवर के मैचों में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से मैदान में वापसी कर सकते हैं. उनकी चोट लगभग ठीक हो चुकी है. BCCI के सूत्रों के हवाले से आई एक रिपोर्ट में कहा भी गया था कि रोहित तेजी से चोट से उबर रहे हैं और वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले वे पूरी तरह फिट होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lord's Pitch Report: IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
IND vs ENG: 'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
Mopping Tips: पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
Embed widget