एक्सप्लोरर

IND vs WI: चीफ सेलेक्टर ने बताया क्यों टीम में चुने गए ऋषभ पंत और मोहम्मद शमी

मुख्य चयनकर्ता ने कहा कि धोनी विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे वहीं पंत टीम में बतौर बल्लेबाज भी शामिल हो सकते हैं

वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 अक्टूबर से शुरू हो रहे पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है. टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को दिनेश कार्तिक की जगह टीम में शामिल किया गया जबकि मोहम्मद शमी की एक साल बाद टीम में वापसी हुई. दोनों के चयन को लेकर सेलेक्टर्स ने कहा कि उन्हें विश्व कप को ध्यान में रखते हुए टीम में शामिल किया गया है.

पंत ने अपने पिछले दो टेस्ट मैचों में 114 और 92 रन की पारी खेली थी, उन्होंने सफेद गेंद के अपने प्रदर्शन के बूते टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के कवर पर शामिल किए गए दिनेश कार्तिक की जगह ली.

उम्मीद है कि उनकी मौजूदगी से भारतीय वनडे टीम के मिडिल ऑर्डर की परेशानियों को दूर करने में मदद मिलेगी.

यह पूछने पर कि पंत पूरी तरह से बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे तो मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा, ‘‘हां, निश्चित रूप से लेकिन अगर जरूरत पड़ेगी तो वह बैक-अप विकेटकीपर भी होंगे.’’

विश्व कप तक धोनी विकेटकीपर के तौर पर पहली पसंद बने रहेंगे, लेकिन प्रसाद ने संकेत दिये कि पंत भविष्य की योजना हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘यह सोचने की जरूरत नहीं कि हमारा नंबर एक विकेटकीपर (धोनी) कौन है. दूसरे विकेटकीपर की तलाश में हमने डीके (दिनेश कातिक) को मौका दिया और अब हम ऋषभ पंत को मौका दे रहे हैं. उचित समय पर हम फैसला करेंगे कि दोनों में से सर्वश्रेष्ठ कौन है.’’

प्रसाद ने संकेत दिया कि मिडिल ऑर्डर के दो स्थानों के लिये उन्होंने दो खिलाड़ियों के नामों पर विचार किया है.

मोहम्मद शमी का शामिल किया जाना भी दिलचस्प रहा जिन्होंने अपना पिछला वनडे मुकाबला बीते साल सितंबर में खेला था. उन्हें तीसरे तेज गेंदबाज विकल्प के तौर पर देखा जायेगा.

प्रसाद ने कहा, ‘‘मैं पिछले कुछ समय से कह रहा हूं कि हम विश्व कप का पहला मैच खेलने से पहले अब केवल 18 वनडे दूर हैं इसलिए हमें अपने तेज गेंदबाजों को भी ढूंढने की जरूरत है और इस प्रक्रिया के तहत हमने शमी को चुना है.’’

पता चला है कि कप्तान विराट कोहली सभी पांच वनडे खेलेंगे जिन्हें एशिया कप के लिये आराम दिया गया था. वहीं भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह बाद में टीम में वापसी करेंगे.

विजय हजारे में खेलेंगे धोनी

मुख्य चयनकर्ता ने यह भी कहा कि धोनी विजय हजारे ट्रॉफी के नॉकआउट चरण में हिस्सा लेंगे और झारखंड की ओर से खेलेंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘वह (धोनी) नॉकआउट में खेलेंगे. अम्बाती रायुडू के बारे में, मुझे पुष्टि करनी होगी.’’

उन्होंने हार्दिक पंड्या की चोट के बारे में अपडेट दी जो नवंबर के दूसरे हफ्ते तक उपलब्ध नहीं हो पायेंगे क्योंकि उनके पीठ में चोट है.

लाल-गेंद के क्रिकेट में उनके भविष्य के बारे में प्रसाद ने कहा, ‘‘यह सब उनकी चोट से उबरने की प्रक्रिया पर निर्भर करेगा. उचित समय पर ही हम जवाब दे सकते हैं जब वह चोट से उबर जायेगा.’’

केदार जाधव के बारे में पता चला है कि वह अंतिम तीन वनडे के लिए उपलब्ध रहेंगे क्योंकि वह अब भी हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे हैं.

पहले दो वनडे के लिये टीम इस प्रकार है :- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, यजुवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, खलील अहमद, शार्दुल ठाकुर, केएल राहुल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
अश्विन की मांग-इस खिलाड़ी को 2027 वर्ल्ड कप में दें मौका, 2022 में खेला था आखिरी ODI
अश्विन की मांग-इस खिलाड़ी को 2027 वर्ल्ड कप में दें मौका, 2022 में खेला था आखिरी ODI
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के 12 वेन्यू अनाउंस, जय शाह बोले- 'हमें भरोसा है कि...'
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के 12 वेन्यू अनाउंस, जय शाह बोले- 'हमें भरोसा है कि...'

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget