एक्सप्लोरर

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं मोहम्मद शमी, पढ़ें क्या है वजह

Mohammed Shami IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 12 जुलाई से टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. शमी को इस सीरीज से ब्रेक दिया जा सकता है.

Mohammad Shami IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 12 जुलाई से टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. टीम इंडिया दो टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी. बीसीसीआई मोहम्मद शमी को इस सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर रख सकती है. उन्हें ब्रेक दिया जा सकता है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद से टीम इंडिया ब्रेक पर है. वेस्टइंडीज दौरे से पहले सभी खिलाड़ी आराम पर हैं. लेकिन शमी समेत कई खिलाड़ियों का वर्क लोड मैनेज करने के लिए यह फैसला लिया जा सकता है.

शमी समेत टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर सिलेक्शन कमेटी की नजर हैं. सर्किल ऑफ क्रिकेट पर छपी एक खबर के मुताबिक मोहम्मद शमी को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से आराम दिया जा सकता है. शमी के साथ-साथ चेतेश्वर पुजारा के सलेक्शन पर भी संदेह है. रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया के लिए हर टेस्ट मैच बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्यों कि यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. इसके पॉइंट्स भी जुड़ेंगे.

भारतीय टीम के पांच खिलाड़ी रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के वर्क लोड पर भी ध्यान होगा. चेतेश्वर पुजारा के सिलेक्शन को लेकर भी संदेह है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. संभवत: चयन समिति इसको ध्यान में रखकर ही टीम का चुनाव करेगी. भारत को फाइनल में 209 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. इस मुकाबले में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट मोहम्मद सिराज ने लिए थे. उन्होंने 5 विकेट चटकाए थे. जबकि सबसे ज्यादा रन अजिंक्य रहाणे ने बनाए थे. उन्होंने 135 रन बनाए थे.

बता दें कि शमी टीम इंडिया के लिए कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. उन्होंने अब तक 64 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान शमी ने 229 विकेट झटके हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 56 रन देकर 6 विकेट लेना रहा है. शमी ने 90 वनडे मैच खेले हैं. उन्होंने इस फॉर्मेट में 162 विकेट लिए हैं.

यह भी पढ़ें : जब कोहली के साथ डेट पर जाने के लिए अनुष्का ने खरीदा हजारों का कोट, जानें कितनी थी कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का बदला टाइम! ओवर्स भी बढ़ेंगे
भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का बदला टाइम! ओवर्स भी बढ़ेंगे
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
टीम इंडिया को लगा झटका, केएल राहुल चोटिल; परेशान कर देंगी तस्वीरें
टीम इंडिया को लगा झटका, केएल राहुल चोटिल; परेशान कर देंगी तस्वीरें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Embed widget