एक्सप्लोरर

IND vs WI 1st T20I: ब्रायन लारा स्टेडियम में होगा भारत-वेस्टइंडीज़ का पहला टी20 मैच, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव?

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच T20I सीरीज़ का पहला मुकाबला ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा. आज दोनों टीमों के बीच 26वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा.

IND vs WI Live Streaming: वेस्टइंडीज़ दौरे पर मौजूद भारतीय टीम आज (03 अगस्त) से मेज़बान टीम के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज़ का आगाज़ करेगी. पहला मुकाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयनुसार मुकाबले की शुरुआत रात 8:00 बजे से होगी. इससे पहले खेली गई वनडे सीरीज़ में टीम इंडिया ने 2-1 से जीत दर्ज की थी. वहीं आइए जानते हैं भारत-वेस्टइंडीज़ के बीच खेले जाने वाला पहला मैच आप कब, कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे. 

कहां खेला जाएगा मुकाबला?

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच पहला टी20 मुकाबला ब्रायन लारा स्टेडियम, तारोबा, त्रिनिदाद में खेला जाएगा. 

कब होगा मैच?

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल 3 अगस्त, गुरुवार को खेला जाएगा. भारतीय समयनुसार मैच की शुरुआत रात 8:00 बजे से होगी. वहीं टॉस 7:30 बजे होगा. 

टीवी पर कैसे देखें लाइव?

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच खेले जाने वाला पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला भारत में टीवी पर दूरदर्शन के ज़रिए लाइव प्रसारित किया जाएगा. 

कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच खेले जाने वाले पहले टी20 इंटरनेशनल मैच को फैनकोड (एप एवं वेबसाइट) और जियोसिनेमा (एप एवं वेबसाइट) के ज़रिए लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

भारत बनाम वेस्टइंडीज़ टी20 इंटरनेशनल हेड टू हेड 

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच अब तक 25 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें टीम इंडिया 17 जीत के साथ आगे है. वहीं वेस्टइंडीज़ ने सिर्फ 7 मैच ही जीते हैं. इसके अलावा दोनों के बीच एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. 

भारत का टी20 स्क्वाड 

यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, आवेश खान, रवि बिश्नोई, तिलक वर्मा. 

वेस्टइंडीज़ का टी20 स्क्वाड

काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शाई होप, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), जेसन होल्डर, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, ओबेड मैकॉय, ओशाने थॉमस, ब्रैंडन किंग, ओडियन स्मिथ, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs WI: अश्विन-स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं कप्तान हार्दिक पांड्या, वेस्टइंडीज के खिलाफ करना होगा यह कमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget