एक्सप्लोरर

IND vs WI: टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लगाने वाले तीसरे भारतीय बने जसप्रीत बुमराह

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में लगातार तीन गेंद पर तीन विकेट लेकर अपना हैट्रिक पूरा किया. टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने बुमराह भारत के तीसरे गेंदबाज बने हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया. इसके साथ ही बुमराह टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए हैट्रिक लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं. बुमराह ने दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पारी के नौवें ओवर में तीन गेंदों पर तीन बल्लेबाजों को आउट कर यह कारनामा कर दिखाया. बुमराह ने नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर डारेन ब्रावो (4), तीसरी गेंद पर शाहमार ब्रूक्स (0) और चौथी गेंद पर रोस्टन चेज (0) को आउट कर हैट्रिक पूरी कर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया.

दूसरे दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम बुमराह (16-6) की घातक गेंदबाजी के आगे बेबस नजर आई और उसने अपनी पहली पारी में 87 रनों पर सात विकेट गंवा दिए हैं.

भारत ने पहली पारी में हनुमा विहारी (111) के शानदार शतक की बदौलत 416 रन बनाए थे. इस लिहाज से मेजबान टीम 329 रन पीछे है.

बुमराह के अलावा हरभजन सिंह ने साल 2000 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता टेस्ट मैच रिकी पोंटिंग, एडम गिलक्रिस्ट और शेन वार्न को आउट करते हुए हैट्रिक पूरी की थी. वह भारत के लिए पहली टेस्ट हैट्रिक थी.

इसके बाद 2005 में इरफान पठान ने कराची टेस्ट मैच में पाकिस्तान के खिलाफ सलमान बट्ट, यूनिस खान और मोहम्मद यूसुफ को आउट कर हैट्रिक पूरी की. अगली हैट्रिक के लिए हालांकि भारत को 14 साल का इंतजार करना पड़ा.

बुमराह की हैट्रिक टेस्ट इतिहास की 44वीं हैट्रिक है. साल 2017 में इंग्लैंड के मोइन अली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हैट्रिक पूरी की थी और अब जाकर बुमराह ने अगली हैट्रिक पूरी की है.

मैच के बाद कप्तान विराट कोहली के साथ बात करते हुए बुमराह ने कहा कि उनकी हैट्रिक कप्तान की देन है क्योंकि कोहली ने एलबीडबल्यू पर रिव्यू लेने का फैसला किया था, जबकि वह रोस्टन चेज के आउट होने को लेकर आश्वस्त नहीं थे.

बुमराह ने मैच के बाद बीसीसीआई डॉट टीवी पर कोहली से बातचीत के दौरान कहा, "मैं अपील के दौरान चेज के आउट होने को लेकर आश्वस्त नहीं था. मुझे लगा था कि गेंद बल्ले से टकराई है लेकिन आपने इस पर रिव्यू लिया और हमें विकेट मिल गया. मुझे लगता है कि मेरी हैट्रिक आपकी की देन है."

बुमराह से बातचीत के दौरान कोहली ने कहा कि वह और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे चेज के आउट होने को लेकर आश्वस्त थे. कोहली ने कहा, "मैंने बुमराह से पूछा कि वह क्या सोचते हैं. इस पर बुमराह ने कहा कि बल्लेबाज ने बल्ले से गेंद को मारा है लेकिन इस दौरान वह विकेट के ठीक आगे था. मैंने रहाणे से भी पूछा और उन्होंने कहा कि गेंद बल्ले से नहीं टकराई है और तब हमने रिव्यू लेने का फैसला किया."

इस बीच, बुमराह से पहले टेस्ट हैट्रिक ले चुके दोनों भारतीय- ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और तेज गेंदबाज इरफान पठान ने रविवार को भारत के टेस्ट हैट्रिक क्लब में जसप्रीत बुमराह का स्वागत किया.

बुमराह की इस सफलता से उत्साहित हरभजन ने अपने ट्वीट में लिखा, "शानदार सफलता जसप्रीत बुमराह. हैट्रिक क्लब में आपका स्वागत है. हमें आप पर गर्व है. इसी तरह आगे बढ़ते रहो भाई."

 

इरफान ने भी ट्वीट किया, "हैट्रिक क्लब में आपका स्वागत है बुमराह."

 

हरभजन और इरफान के अलावा वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप ने भी बुमराह को बधाई दी. बिशप ने अपने ट्वीट में लिखा, "बुमराह जैसी प्रतिभा जीवन में एक बार देखने को मिलती है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज बेंगलुरू में बारिश, अगर रद्द हो गया 5वां टी20, तो कौन बनेगा सीरीज का विजेता?
आज बेंगलुरू में बारिश, अगर रद्द हो गया 5वां टी20, तो कौन बनेगा सीरीज का विजेता?
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया से हुए बाहर, स्टार गेंदबाज ने किया रिप्लेस; कप्तान भी बदला
भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया से हुए बाहर, स्टार गेंदबाज ने किया रिप्लेस
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget