एक्सप्लोरर

IND vs WI: हार के बाद कप्तान जेसन होल्डर का तंज, आलोचकों को दिया करारा जवाब

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के बाद वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गजों ने टीम की आलोचना की थी. जिसके जवाब में अब कप्तान जेसन होल्डर ने तंज कसा है

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने आलोचकों पर जमकर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि नब्बे के दशक की कैरेबियाई टीम भी भारत में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पायी जबकि उस टीम में ब्रायन लारा जैसा बल्लेबाज भी था.

वेस्टइंडीज ने आखिरी बार 1994 में भारत में टेस्ट मैच जीता था और लारा ने मोहाली में खेले गये इस मैच की दूसरी पारी में 91 रन बनाये थे. उन्होंने भारत में यह एकमात्र सीरीज खेली थी.

राजकोट में वेस्टइंडीज के लचर प्रदर्शन के बाद आलोचकों की कड़ी प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर होल्डर ने कहा, ‘‘हम दुनिया की नंबर एक टीम भारत के खिलाफ उसकी सरजमीं पर खेल रहे हैं. और इतिहास गवाह है कि हम 1994 के बाद से यहां टेस्ट मैच नहीं जीते हैं और मुझे लगता है कि ब्रायन लारा और अन्य दिग्गज खिलाड़ी तब खेल रहे थे.’’

हाल में वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कार्ल हूपर ने कैरेबियाई देशों के युवाओं की आलोचना की जो केवल टी20 कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं लेकिन वर्तमान कप्तान ने नाम लिए बिना इससे विपरीत विचार रखे.

होल्डर ने कहा, ‘‘हर कोई अपने विचार रखने के लिये स्वतंत्र है. मेरा ध्यान इस पर होता है कि मुझे क्या करना है और टीम को क्या करना चाहिए. इस पर चिंता करने की जरूरत नहीं है कि लोग क्या कह रह हैं क्योंकि लोग हमेशा कुछ ने कुछ कहते रहते हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘आलोचकों को हम क्रिकेट खेलकर ही चुप करा सकते हैं या चुप कराने की कोशिश कर सकते हैं. यही एकमात्र तरीका है हालांकि मुझे नहीं लगता कि वे कभी चुप होंगे.’’

दूसरे टेस्ट मैच के लिए भले ही होल्डर अभी पूरी तरह से फिट नहीं है लेकिन वह अपनी अनुभवहीन टीम को लेकर की जा रही टिप्पणियों से नाखुश हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘इस टीम के बारे में काफी कुछ कहा गया है जिनसे कि मैं सहमत नहीं हूं. क्योंकि हमने जो पिछली दो तीन सीरीज खेली हैं उनमें शीर्ष टीमों को हराया है. हम उतनी सीरीज नहीं जीत पाए जितनी हम चाहते थे लेकिन पिछले साल मुझे लगता है कि हमने जो चार या पांच सीरीज खेली उनमें से दो में जीत दर्ज की. इसलिए यह मेरी समझ से परे है कि लोगों का हमारे प्रति इतना कड़ा रवैया क्यों हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के चोटिल खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक-बुमराह समेत बड़े नाम शामिल
भारत के चोटिल खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक-बुमराह समेत बड़े नाम शामिल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
जडेजा-कुलदीप से कप्तान गिल, श्रीलंका टेस्ट सीरीज में 5 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं भारतीय खिलाड़ी
जडेजा-कुलदीप से कप्तान गिल, श्रीलंका टेस्ट सीरीज में 5 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं भारतीय खिलाड़ी
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget