एक्सप्लोरर

IND vs WI: Ishant Sharma ने की अश्विन की तारीफ, डोमिनिका टेस्ट में टीम इंडिया की बड़ी जीत पर दी प्रतिक्रिया

Ishant Sharma Team India: रविचंद्रन अश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमिनिका टेस्ट में 12 विकेट झटके. इशांत शर्मा ने अश्विन के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया जाहिर की है.

Ishant Sharma India vs West Indies: रविचंद्रन अश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमिनिका में खेले गए टेस्ट में भारत के लिए अहम भूमिका निभाई. उन्होंने पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 7 विकेट लिए. इशांत शर्मा ने अश्विन के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया जाहिर की है. इशांत ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि यह मेहनत का फल है. भारत ने डोमिनिका टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 141 रनों हराया. टीम इंडिया ने इस जीत के साथ सीरीज में 1-0 से बढ़त भी बना ली है.

इशांत ने वेस्टइंडीज की हार पर प्रतिक्रिया दी. इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक उन्होंने कहा, ''किसी ने सोचा नहीं था कि यह टीम डेढ़ सेशन में आउट हो जाएगी. लेकिन रविचंद्रन अश्विन और जड्डू (रवींद्र जडेजा) की क्वालिटी भी अहम रही. जब वे फ्लैट पिच पर विकेट निकाल लेते हैं तो यहां तो पिच पर काफी टर्न मिल रहा था. उन्होंने अपने प्रदर्शन से बताया है कि वे दुनिया के बेस्ट स्पिनर्स हैं.''

उन्होंने कहा, ''इसमें कोई शक नहीं है कि वे महान स्पिनर हैं. वे दुनिया के नंबर 1 स्पिन गेंदबाज हैं. किसी भी गेंदबाज के लिए 10 विकेट लेना मुश्किल होता है. आपको बहुत ज्यादा गेंदबाजी करनी होती है. इसके लिए काफी मेहनत लगती है. लिहाजा यह उनकी मेहनत का फल है.''

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 150 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी. इस दौरान अश्विन ने 24.3 ओवरों में 60 रन देकर 5 विकेट लिए. रवींद्र जडेजा ने 14 ओवरों में 3 विकेट लिए. वहीं दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के खिलाड़ी 130 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. अश्विन ने 21.3 ओवरों में 71 रन देकर 7 विकेट झटके. जडेजा ने 21 ओवरों में 38 रन देकर 2 विकेट लिए. इस तरह भारत ने पारी और 141 रनों से जीत दर्ज की.

यह भी पढ़ें : IND vs WI: अश्विन-जडेजा की बॉलिंग पर रोहित ने दी प्रतिक्रिया, पढ़ें जीत में कैसे निभाई अहम भूमिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget