एक्सप्लोरर

IND vs WI: वेस्टइंडीज से पहली बार लगातार दो टी20 हारा भारत, कप्तान हार्दिक पांड्या के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

IND vs WI 2nd T20: गुयाना में खेले गए दूसरे टी20 में भारत ने वेस्टइंडीज के सामने 153 रनों का लक्ष्य रखा था. मेजबान टीम ने इस लक्ष्य को 8 विकेट खोकर सात गेंद पहले ही हासिल कर लिया.

India vs West Indies 2nd T20: गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में रविवार को खेले गए दूसरे टी20 में भी वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को हरा दिया. मेहमान टीम ने दूसरा टी20 दो विकेट से जीता. द्विपक्षीय सीरीज में पहली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया लगातार दो मैच हारी है. 

गुयाना में खेले गए दूसरे टी20 में भारत ने वेस्टइंडीज के सामने 153 रनों का लक्ष्य रखा था. मेजबान टीम ने इस लक्ष्य को 8 विकेट खोकर सात गेंद पहले ही हासिल कर लिया. वेस्टइंडीज के लिए निकोलस पूरन ने सिर्फ 40 गेंदों में 67 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 4 छक्के निकले. 

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा के पहले अर्धशतक के दम पर सात विकेट पर सिर्फ 152 रन बनाए. इसके जवाब में निकोलस पूरन ने 40 गेंद में 67 रन बनाकर अपनी टीम की जीत की नींव रखी. वेस्टइंडीज ने 18.5 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. 

युजवेंद्र चहल ने जरूर 16वें ओवर में दो विकेट लेकर भारत को मैच में लौटाने की कोशिश की थी, लेकिन अलजारी जोसेफ और अकील हुसैन ने 26 रन की अटूट साझेदारी करके भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. 

वेस्टइंडीज को आखिरी दो ओवर में 12 रन चाहिये थे और भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपने सबसे सफल गेंदबाज चहल को गेंद नहीं सौंपकर गलती की. पांड्या ने नई गेंद संभालते हुए पहला ओवर शानदार डाला, जिसमें भारत को ब्रेंडन किंग (0) और जॉनसन चार्ल्स (2) के विकेट मिले. इसके बाद पूरन ने दबाव में आए बिना बल्लेबाजी की और पांड्या को एक छक्का भी जड़ा. उन्होंने भारत के किसी गेंदबाज को नहीं बख्शा. 

हार्दिक पांड्या के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें...

Asian Champions Trophy 2023: भारत ने मलेशिया को 5-0 से हराया, ऐसा रहा मैच का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget